वधू - वर फॉर्म

साहू चौपाल चंदौली बैठक संपन्न

11 July 2022 Teli samaj 136 views

     साहू चौपाल चंदौली की बैठक दिनांक 07 जुलाई 22 की साहू चौपाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री साहब शरण साहू की अध्यक्षता में साहू चौपाल उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष श्री रमेश प्रसाद साहू जी के आवास (चकिया, चंदौली) परसम्पन्न हुई है ।

Sahu Chaupal Chandauli baithak Sampann      बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने समाज को राष्ट्रीय स्तर पर एकजुट होने का आवाहन किया। प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रमेश प्रसाद साहू ने कहा कि समाज के सर्वांगीण  विकास हेतु समाज को राजनीतिक रूप से भी सक्षम होने आवश्यकता है। प्रांतीय संगठन श्री शिव कुमार साहू  समाज के विकास हेतु समाज को संगठित पर जोर दिया। पूर्वांचल अध्यक्ष श्री मिथलेश कुमार साहू (अनिल) ने कहा कि साहू चौपाल द्वारा दिए दायित्व को निभाते हुए पूर्वांचल में साहू विकास करने के लिए सदैव मेरी प्राथमिकता रहेगी। साहू चौपाल चंदौली के अध्यक्ष श्री राजन साहू ने कहा साहू चौपाल के उद्देश्य साहू समाज को पूरी तरह विकसित करने में सहायक है। उपाध्यक्ष श्री शिव रतन साहू जी ने साहू समाज में जागृति लाने का आवाहन किया। साहू चौपाल तहसील चकिया के अध्यक्ष श्री उमेश कुमार साहू जी ने समाज को शिक्षा व रोजगार को बढ़ाने और समाज को संगठित के पर जोर दिया।

     बैठक में श्री कमलेश कुमार साहू, श्री जय प्रकाश साहू, श्री राजकुमार साहू, श्री राम आधार साहू, श्री विनोद कुमार साहू, श्री रमेश कुमार साहू ( फौजी ), श्री प्रसन्ना साहू, श्री संदीप साहू (अंशु), श्री राजकिशोर साहू, श्री पीयूष साहू, श्री आलोक साहू, श्री बलीराम साहू, श्री संजय साहू, श्री प्रदीप साहू, श्री मुरारी साहू, श्री रिक्की साहू, श्री मनीष साहू , श्री शनि साहू आदि भी उपस्थित रहे।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Madhya Pradesh tailik Sahu Mahasabha mahila sammelan