वधू - वर फॉर्म

साहू चौपाल चंडीगढ़ बैठक संपन्न

13 July 2022 Teli samaj 136 views

     साहू चौपाल चंडीगढ़ की बैठक दिनांक 12 जुलाई 22 की साहू चौपाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री साहब शरण साहू की अध्यक्षता व साहू चौपाल चंडीगढ़ के सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति में चंडीगढ़ के होटल लोटस में संपन्न हुई । सभा को संबोधित करते साहू चौपाल के राष्ट्रीय सदस्य श्री बसंत लाल साहू जी ने साहू चौपाल की नियमित रूप से मासिक बैठक किए जाने पर जोर दिया। प्रांतीय संरक्षक श्री सुनील कुमार गुप्ता ने कहा समाज के विकास के हर संभव प्रयास किए जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहन कुमार साहू जी ने आश्वासन दिया की साहू चौपाल चंडीगढ़ तत्परता के साथ आगे बढ़ता रहेगा ।

Sahu Chaupal Chandigarh meeting     महासचिव श्री देवी प्रसाद साहू जी ने जानकारी दी कि निकट भविष्य में जल्द ही कमेटी का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने समाज की महिलाओं और नवयुवकों को समाज हित में आगे आने का आवाहन किया । युवा अध्यक्ष श्री धीरज कुमार गुप्ता जोर दिया कि साहू समाज को राजनीतिक पटल पर भी अपना वर्चस्व बढ़ाना चाहिए। बैठक में प्रांतीय कोषाध्यक्ष श्री राजेश कुमार साहू, प्रांतीय संगठन सचिव श्री शंभू साहू, प्रांतीय कार्यक्रम अधिकारी श्री नरेश कुमार साहू, प्रांतीय कार्यकारी सदस्य श्री कामेश्वर गामी, सुप्रसिद्ध व्यवसाई श्री नन्दलाल साहू, श्री अनिल कुमार साहू (धनाश), श्री विजय कुमार साहू, श्री अनिल कुमार साहू (मनी माजरा) इत्यादि भी शामिल रहे ।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Umarga Teli Samaj Organization protest against Dhule atyachar