वधू - वर फॉर्म

अन्य पार्टियों की तरह भाजपा के लिए भी मुसलमानों से गया गुजरा हो गया तेली समाज : सुनील साहू

16 July 2022 Sahu Teli Samaj 171 views

     रांची : राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा द्वारा MLC के 9 उम्मीदवार घोषित किये गये जिनमें एक टिकट मुसलमान को भी दिया गया। परन्तु तेली समाज को एक भी टिकट नहीं दिये गये। इनके पहले देश स्तर पर भाजपा के द्वारा राज्यसभा के लिए 16 उम्मीदवार घोषित किये गये थे। तब भी तेली समाज को टिकट से वंचित रखा गया था। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश जहां विधान सभा की 403 सीटें हैं। विगत दिनों चुनाव हुए तब भी तेली समाज को सिर्फ एक टिकट पर ही संतोष करना पड़ा था। सभी जानते हैं पूरे देश में तेली समाज एक मात्र ऐसा समाज है जो अपना 99% वोट सिर्फ भाजपा को ही देते हैं फिर भी भाजपा तेली समाज को पुरी तरह नजर अंदाज करती आ रही है और भाजपा के तेली नेतागण कुछ बोल भी नहीं पाते। सामाजिक स्तर पर राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन अपने तेली समाज को एकजुट और जागरुक करने का कार्य कर रही है ताकि तेली समाज भी अपनी भागीदारी को सुनिश्चित कर सके। इनके लिए जल्द ही एक राजनीतिक पार्टी का भी गठन किया जाएगा और भागीदारी से वंचित उन सभी जाति समाज को एकजुट और जागरुक करते हुए सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ी जाएगी।

Teli Samaj is Just Same As Muslim Samaj for BJP Sunil Sahu

 

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

kokanastha Teli Samaj Teli Ghana