वधू - वर फॉर्म

राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन गिरिडीह ने कन्हैयालाल तेली की हत्या के खिलाफ सौंपा मांग पत्र

16 July 2022 Teli samaj 107 views

    गिरिडीह राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के गिरिडीह इकाई की ओर से दो सूत्री मांगों को लेकर गुरूवार को उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा के माध्यम से प्रधानमंत्री भारत सरकार को मांग पत्र सौंपकर पहल की मांग की है। मांग पत्र में कहा गया है कि राजस्थान के उदयपुर में कन्हैया लाल तेली को दो कट्टरपंथी मुसलमानों द्वारा निर्मम हत्या कर दिये जाने से देश का तेली समाज मर्माहत और आक्रोशित है। राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के गिरिडीह इकाई की ओर से मांग की जाती है कि इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से दोनों हत्यारों को अविलंब फांसी की सजा दी जाय। साथ ही मृतक परिवार को 50 लाख रूपये का मुआवजा एवं एक सरकारी नौकरी दी जाय। इन मांगों को सरकार पूरी नहीं करती है तो महासंगठन धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।

rashtriya teli Sahu Mahasangathan Giridih submitted a demand letter against the murder of Kanhaiyalal Teli     मौके पर संघ के राजकिशोर साव, भागवत साह, अजय देव, अशोक कुमार साहू, शीला देवी, सागर कुमार साव, पिंकी गुप्ता, शालू देवी, गायत्री देवी, सहदेव साव, दिलीप साव, सुखदेव साहू, चेतलाल साहू, बबली साहू, लखन आदि मौजूद थे।

 

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

अभंग रक्षक श्री संत संताजी जगनाडे महाराज अभंग लेखन करताना | Sant Santaji Maharaj Writing Abhang