वधू - वर फॉर्म

वासुदेव तेली के हत्यारों के खिलाफ अविलम्ब हो कठोर कानूनी कार्रवाई : सुनील साहू

28 July 2022 Rathod Teli Sahu Samaj 134 views

मृतक परिवार को एक सरकारी नौकरी और मुआवजा भी दे सरकार

    रांची : राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने बताया कि गिरिडीह जिला के बंदरकूपी गांव में गुपचुप बेचने वाले एक ठेलाधारी गरीब तेली को पीट पीट कर हत्या कर दिया गया। मृतक वासुदेव तेली के पुत्र सुजित साव 30 हजार रुपया कर्ज ले रखा था। समय पर कर्ज भुगतान नहीं होने पर 14 जुलाई के देर शाम अजीत पाण्डेय और विभाकर पाण्डेय ने वासुदेव तेली को पीट पीट कर मार डाला । 18 जुलाई को जिलाध्यक्ष भागवत साह के नेतृत्व में गिरिडीह उपायुक्त के समक्ष राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन एक दिवसीय धरना देगी और मांग करेगी कि (1) हत्यारों को अविलम्ब गिरफ्तार कर कठोर कानूनी कार्रवाई किया जाये। (2) मृतक परिवार को एक सरकारी नौकरी और 10 लाख रुपैया मुआवजा दिया जाये। अगर ससमय मांगे पूरी नहीं हुई तो राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन झारखंड के सभी जिलों में आंदोलन करने को बाध्य होंगी ।

Strict legal action should be taken against the killers of Vasudev Teli without delay Sunil Sahu

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

lalu prasad yadav in Teli Samaj maha rally 26 February 1994