वधू - वर फॉर्म

बासुदेव तेली के हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए धरना

28 July 2022 Teli samaj 151 views

       गिरिडीह : समाज के एक व्यक्ति बासुदेव तेली के हत्यारोपितों की गिरफ्तारी की मांग को तेली साहू महासंगठन के लोगों ने सोमवार को बस पड़ाव के समक्ष धरना दिया। नेतृत्व संगठन के जिलाध्यक्ष भागवत साहू ने करते हुए कहा कि बासुदेव तेली की निर्मम हत्या करने वाले अजीत पांडेय और प्रभाकर पांडेय खुलेआम घूम रहे हैं। अविलंब उनपर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो चरणबद्ध आंदोलन होगा। महिला जिला अध्यक्ष सीमा देवी ने कहा कि मृतक परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी व तत्काल उसके स्वजनों को दस लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए। युवा विंग के अध्यक्ष रामचंद्र साव ने कहा कि कन्हैया लाल तेली की हत्या पर हिंदू नामधारी संगठन विरोध प्रदर्शन कर रहे थे परंतु आज बासुदेव तेली की हत्या पर चुप्पी समझ से परे है। मौके पर टिंकू साव, चेतलाल साव, राजकिशोर साहू, परमानंद साहू, अजय देव, रेणु देवी, धीरज कुमार, हेमलाल साव, सुजीत आदि थे ।

Dharna for the arrest of Basudev Telis killer

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

lalu prasad yadav in Teli Samaj maha rally 26 February 1994