वधु - वर फॉर्म

तेली की हत्या के खिलाफ होगा सभी जिला में धरना प्रदर्शन : साहू मुरारी गुप्ता

29 July 2022 Teli samaj 13 views

     रांची : राष्टीय तेली साह महासंगठन झारखंड की एक ऑनलाइन मीटिंग सम्पन्न हुई झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यसमिति के पदाधिकारी, जिला के प्रभारी एवं जिला के अध्यक्ष उपस्थित रहें। बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष साह मुरारी गुप्ता की गरिमामय उपस्थिति रही। बैठक को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष साहू मुरारी गुप्ता ने कहा कि झारखण्ड के 3 जिला कोडरमा, धनबाद और गिरिडीह में क्रमशः अजंनसाव, रंजित साव और वासदेव साव की हत्या मात्र 3 महीने में हुई है। अब झारखंड का तेली समाज हत्यारों के खिलाफ लड़ाई लड़ेगी। सभी जिला में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। अगर इतने से भी मृतक परिवारों को न्याय नहीं मिला तो प्रदेश स्तर पर राजभवन के समक्ष भी विरोध प्रदर्शन होगा ।

Protests will be held in all districts against Telis murder Sahu Murari Gupta

    प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतत्व वाली गठबंधन सरकार तेली समाज के मृतक परिवारों को न्याय देना ही नहीं चाहती। इनसब को लगता है कि तेली समाज भाजपा का बंधआ वोटर है और भाजपा अपना बधआ वाटर समझकर मतक परिवार के पक्ष में दा शब्द बोलना भी जरुरी नहीं समझ रही है। ऐसी स्थिति में तेली समाज को अपनी लड़ाई लड़ने के लिए एकजुट होने के साथ साथ जागरुक भी होना होगा। बैठक में उपस्थित प्रमख रुप से कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रांची से हरिनाथ साह,खंटी से संतोष राम, चतरा संजय स्नेही, हजारीबाग से केदार साव प्रदेश उपाध्यक्ष कोडरमा से डाक्टर विशाल कुमार, धनबाद से विकास कुमार साव, पलामु से श्रीमती सुमन गुप्ता, गुमला से संजय साह,प्रदेश महामंत्री लातेहार से राजरंजन प्रसाद, प्रदेश मंत्री बोकारो से रमेश कुमार नायक ,रामगढ़ से राजेश प्रसाद युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष शीतल प्रसाद साह, महिला इकाई की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका कुमारी जिला प्रभारी गोडा से दीपक कुमार साह, गढ़वा से संत कुमार जिलाध्यक्ष कोडरमा के किशोर साव , गिरिडीह के भागवत साह, धनबाद ग्रामीण के अशोक साव, दुमका के बबलू मंडल, देवघर के जय प्रकाश मंडल, जामताड़ा के आभा आर्या , जमशेदपुर ग्रामीण के चण्डी चरण साव , चाइबासा के अमित साहू इत्यादि कई लोग शामिल रहें।

 

शेयर करा:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

तेली समाजाची राजकीय ताकद - विदर्भातील तेली समाजाचे राजकीय वर्चस्व | Political Power of Teli Samaj