वधू - वर फॉर्म

तेली समाज में टिकट के लिए संघर्ष जारी दिग्विजय सिंह को दिया दावेदारों की सूची

16 June 2021 Teli samaj 131 views

     भोपाल - विभिन्न संगठनों में विभाजित तेली समाज की बात राजनीतिक दलों ने नहीं सुनी, तो राशय सर्व तेलीन्याय मंच के बैनर तले विभिन्न सामाजिक संगठनों के नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद श्री दिग्विजय सिंह से मिले। उन्हें मध्य प्रदेश के उन दावेदारों की सूची सौंपी गई जो हमारे सजातीय बंधुओं हैं और विभिन्न जिलों में कांग्रेस के चुनाव चिन्ह पर पार्षद का चुनाव लडना चाहते हैं । राज्यसभा सांसद श्री दिग्विजय सिंह ने राष्ट्रीय सर्व तेली न्याय मंच के प्रतिनिधियों को भरोसा दिलाया कि वे तेली समाज के दावेदारों के साथ खड़े हुए हैं तथा उनके साथ न्याय हो, ऐसा भरसक प्रयत्न करेंगे। दिग्विजय सिंह से मुलाकात करने वालों में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ सलाहकार तेली पुरुषोत्तम गुप्ता एडवोकेट, राशय सर्व तेली न्याय मंच के प्रांतीय संयोजक और पत्रकार मोहनलाल मोदी, आईटी सेल के प्रांत प्रमुख संतोष राज, राम शिरोमणि साहू सिंगरौली, विवेक साहू शिव नगर, ब्रजकिशोर साहू कोलार, जगदीश साहू पंचशील नगर, बाबूलाल साहू, सुरेश साहू, राजेश गुप्ता, संजय साहू, कैलाश साहू टीला जमालपुरा, संतोष साहू तिलगा, अशोक साहू राजागढ़ कैलाश चंद्र साहू सहित अनेक सजातीय बंधु मौजूद रहे ।

Struggle for ticket continues in Teli Samaj list of contenders given to Digvijay Singh

 

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

तेली समाजाची राजकीय ताकद - विदर्भातील तेली समाजाचे राजकीय वर्चस्व | Political Power of Teli Samaj