वधू - वर फॉर्म

तेली समाज के चार लोगों की हत्या पर जताया रोष

01 August 2022 Sahu Teli Samaj 154 views

     जामताड़ा - राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के बैनर तले गांधी मैदान में शुक्रवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया. जिलाध्यक्ष आभा आर्या ने कहा कि पिछले 4 माह में राज्य भर में तेली समाज के 4 लोगों की हत्या हो चुकी है. इस हत्या से पूरा तेली समाज आक्रोशित है. झारखंड के हर जिले में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. कहा तीन सूत्री मांगों को अविलंब पूरा कराने को लेकर यह धरना प्रदर्शन किया गया है. धरना के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा. मौके पर नगर अध्यक्ष तारा देवी, नगर परिषद अध्यक्ष कृष्णा साव, सतीश कुमार, जितेंद्र मंडल, जगत नारायण मंडल, रमेश कुमार, बनमाली मंडल, भगवान दास, अरुणमंडल आदि थे. ये है मांगें: 13 अप्रैल 2022 को कोडरमा जिला के डोमचांच थाना अंतर्गत अर्जुन साव, 29 अप्रैल को धनबाद जिले के झरिया थाना अंतर्गत रंजीत साव, 16 जून को धनबाद जिला के टुंडी थाना अंतर्गत नारायण महतो, 14 जुलाई को गिरिडीह के वासुदेव साव के हत्यारोपियों के खिलाफ कार्रवाई, चारों मृतक परिवारों को सरकारी प्रावधानों के तहत मुआवजा दिया देने, चारों मृतक के आश्रितों में कम से कम एक को सरकारी नौकरी देने की मांग शामिल है.

Outrage over the killing of four people in Teli Samaj

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Delhi Sahu Rathore samaj yuvak yuvati parichay sammelan & pratibha samman samaroh