वधू - वर फॉर्म

कोटा छात्रावास में तेली राठौर समाज की बैठक संपन्न

12 August 2022 Other 187 views

    कोटा - राठौर छात्रावास कोटा के अंदर साधारण बैठक प्रदेशाध्यक्ष एस. एन. साहू की अनुशंसा पर तेली पिछड़ा वैश्य महासभा राजस्थान के द्वारा कोटा जिला के संयोजक सत्यनारायण राठौर छतरपुरा द्वारा कोटा समाज की बैठक का आयोजन रखा गया । बैठक के मुख्य अतिथि कोटा विकास समिति रंगबाड़ी के अध्यक्ष बद्री लाल राठौर रहे बैठक का संचालन तेली पिछड़ा वैश्य महासभा के कोटा जिला संयोजक सत्यनारायण राठौड़ छत्रपुरा ने किया तेली राठौर समाज का जो तेल का खानदानी व्यापार है उसमें सरकार से मांग की जाए कि तेली राठौर समाज के लिए तेल घाणी बोर्ड का गठन किया जाए और उससे संबंधित जो भी लघु उद्योग लगाना चाहिए उसके लिए सब्सिडी और लोन की व्यवस्था का अवसर दिया जाए। बैठक के अंदर कोटा विकास समिति रंगबाड़ी के अध्यक्ष बद्री लाल राठौर, महामंत्री राम दयाल राठौर खजूरी वाले, कोटा नवयुग मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र राठौर, तेली पिछड़ा वैश्य महासभा हाडौती प्रभारी महावीर चंद्रवाल तालेड़ा, कोटा जिला अध्यक्ष लोकेश राठौर, जिलाउपाध्यक्ष विष्णु राठौर, सचिव चेतन राठौर, नवनीत जी राठौर लोकेश राठौर प्रेम नगर,आदि कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे ।

Kota chhatrawas Mein teli Rathore Samaj ki baithak sampann

 

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

नामदेवे रचिला पाया तुका झालासे कळस … शाहिर संभाजी भगत