वधू - वर फॉर्म

डीसी ऑफिस पर तेली साहू महासंगठन ने किया प्रदर्शन

12 August 2022 Sahu Teli Samaj 145 views

    जमशेदपुर । राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन जिला पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर की ओर से राज्य के चार तेली भाइयों की हत्या के विरोध में जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता के नेतृत्व मे एक दिवसीय धरना प्रदर्शन उपायुक्त कार्यालय जमशेदपुर जिला पूर्वी सिंहभूम के समक्ष किया गया । इस धारणा के माध्यम माननीय मुख्यमंत्री झारखंड सरकार के नाम एक विज्ञापन द्वारा उपायुक्त प्रवेश एवं जमशेदपुर के माध्यम से सौंपा गया ज्ञापन के माध्यम से हत्यारो की गिरफ्तारी की मांग के साथ ही साथ मृतक के परिजनों को सरकारी नौकरी एवं हत्यारों को सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग की गई । धरना प्रदर्शन में राज किशोर प्रसाद, इंजीनियर दीपक साहू, शंकर साहू, कृष्णा साहू, प्यारे लाल साहू, शोभा गुप्ता, इंदु देवी, शांति देवी, पिंटू साहू, विनय कुमार गुप्ता, रविंद्र कुमार साहू, राहुल साव, दिलीप साव आदि लोग उपस्थित थे ।

DC office per Teli Sahu MAhaSangathan ne kiya Pradarshan

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Ajmer Sahu sena sanman samaroh