वधू - वर फॉर्म

चार माह में चार की हत्या तेली समाज में आक्रोश

12 August 2022 Teli samaj 137 views

मांगों को लेकर तेली समाजने दिया धरना,  हत्यारोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग

    चाईबासा - राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन ने सदर अनुमंडल कार्यालय के सामने बुधवार को धरना दिया. इस दौरान अश्विनी कुमार साहू ने कहा कि झारखंड कीधरती पर 4 माह के भीतर तेली समाज के 4 लोगों की हत्या हो चुकी है. इन हत्याओं को लेकर पूरा तेली समाज मर्माहत और आक्रोशित है. इस विषय को लेकर 3 सूत्रीय मांग पत्र उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री झारखंड सरकार को भेजा गया है. झारखंड सरकार 3 सूत्री मांग को अविलम्ब पूरा करे. उन्होंने कहा कि 13 अप्रैल 2022 को कोडरमा जिला के डोमचांच के अर्जुन साव, 29 अप्रैल 2022 को धनबाद जिले के झरिया के रंजीत साव, 16 जून को धनबाद जिले के ही ट्रंडीथाना के नारायण महतो और 14 जुलाई को गिरिडीह जिले के गिरिडीह थाना के वासुदेव साव के हत्यारोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई हो. इसके साथ ही चारों मृतक परिवार को सरकारी प्रावधान के तहत ज्यादा से ज्यादा मुआवजा दिया जाये. चारों मृतक परिवार को कम से कम एक-एक सरकारी नौकरी दी जाये. मौके पर प्रताप कुमार साहू, अमित कुमार साहू, दीपेंद्र प्रसाद, विजेंद्र गुप्ता, संतोष साहू समेत अन्य मौजूद थे.

Outrage in Teli Samaj killing four in four months

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

teli samaj Beed gunvant vidyarthi satkar by Jaydutt Kshirsagar