Bride / Groom Form

समाज विभूषण सम्मान 2022 से सम्मानित होंगे तेली समाज के जनप्रतिनिधि

23 August 2022 Sahu Teli Samaj 102 views

राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के प्रदेश अध्यक्ष रवि करण साहू जी की इस बैठक में खास रही मौजूदगी ।

     भोपाल । भोपाल के एमपी नगर में स्थित होटल 9 मसाला में राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन की राज्यस्तरीय बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें विभिन्न जिलों से लगभग 70 से 80 पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक का आयोजन राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन के राजनीतिक प्रकोष्ठ के तत्वाधान में किया गया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री रवि करण साहू जी के द्वारा की गई तथा बैठक श्री किशोर कुमार साहू मुख्य राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई। बैठक में राजनीतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विजय साहू ने अपनी बात रखते हुए कहा कि नगरीय निकाय चुनाव एवं पंचायत चुनाव में जीत कर आने वाले समाज के जनप्रतिनिधियों का राजधानी भोपाल में सम्मान किया जाना तय हुआ है, बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने उनकी बात का समर्थन किया।

samaj Vibhushan Samman 2022 Se sammanit Ho Gaye teli Samaj ke Pratinidhi     बैठक में राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रवि करण साहू ने अपनी बात रखते हुए कहा कि निश्चित ही समाज के जो जनप्रतिनिधि नगरीय निकाय चुनाव एवं पंचायत चुनाव में जीत कर आए हैं वह हमारे समाज के गौरव हैं और उनका सम्मान करना हमारे लिए गर्व का विषय है उन्होंने अपने वयक्तत्व कहा कि उक्त आयोजन हेतु प्रत्येक प्रकोष्ठ को एक एक बड़े कार्य की जिम्मेदारी लेनी होगी वो तन मन धन हर प्रकार से इस कार्यक्रम को करने में सहयोग करेंगे, साथ ही उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम सयुक्त तेली समाज हेतु होना है अतः यह सयुक्त साहू समाज विभूषण सम्मान समारोह होना चाहिए I जिसका बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने समर्थन भी किया, इस दौरान उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए यह भी कहा कि इस कार्यक्रम को सभी प्रकोष्ठ के सहयोग से किया जाएगा जो राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन मध्य प्रदेश के तत्वाधान में राजनीतिक प्रकोष्ठ के नेतृत्व में किया जाएगा I

    बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष रवि करण साहू, वरिष्ठ समाजसेवक प्रदेश उपाध्यक्ष जे पी साहू, मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष किशोर साहू, मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष गुलाब गोल्हानी, राजनीतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विजय साहू, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष कल्पना वात्री, आईटी सेल की प्रदेश अध्यक्ष कविता साहू, युवा कार्य कारी राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदन साहू, प्रदेश युवा कार्यकारी अध्यक्ष नितेश साहू, प्रदेश युवा कार्यकारी अध्यक्ष गौरव सेठ, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजनीतिक प्रकोष्ठ अशोक साहू, प्रदेश युवा कार्यकारी अध्यक्ष राजेश साहू, भोपाल जिला अध्यक्ष गिरीश साहू (बंटी), भोपाल युवा जिला अध्यक्ष भगवान सिंह साहू, आईटी सेल के जिलाध्यक्ष संतोष राज साहू, महिला प्रकोष्ठ भोपाल जिला अध्यक्ष श्रीमती ज्योति साहू, महिला प्रकोष्ठ भोपाल जिला उपाध्यक्ष श्रीमती शिखा साहू, प्रदेश अपर महामंत्री मुकेश साहू, प्रदेश अपर महामंत्री कैलाश साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश साहू कर्मा, जनेश्वर साहू, जितेंद्र साहू, राजेश साहू ,पंकज साहू, दीपक साहू ,बलराम साहू, रोहित साहू ,प्रदेश युवा मीडिया प्रभारी नंद किशोर साहू, भोला नाथ साहू प्रदेश महामंत्री सिंगरौली, डॉ रामदयाल साहू जिला अध्यक्ष सीधी, संतोष साहू, जेडी साहू जिला अध्यक्ष सिंगरौली, अखिलेश साहू ,रोहित साहू, जितेंद्र साहू नगर अध्यक्ष भोपाल, प्रेम लाल साहू ,विमल साहू संभागीय युवा अध्यक्ष भोपाल संभाग, वसंत साहू जिला युवा कार्यकारिणी अध्यक्ष ,अनिकेत साहू, किसान केसर सेठ प्रदेश मीडिया प्रभारी राजनीतिक प्रकोष्ठ ,नर्मदा प्रसाद साहू प्रदेश मंत्री ,सुबोध साहू, चंद्र प्रकाश साहू, तरुण साहू, संजय साहू सहित सैकड़ों की संख्या में साहू समाज के लोग इस कार्यक्रम में मौजूद रहे कार्यक्रम के आयोजक राजनीतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विजय साहू रहे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय तेली समाज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रवि करण साहू के माध्यम से की गई । बैठक कार्यक्रम की व्यवस्था का आयोजन भोपाल जिला अध्यक्ष गिरीश साहू के माध्यम से किया गया एवं कार्यक्रम का समापन एवं आभार आईटी सेल के जिला अध्यक्ष संतोष राज साहू ने व्यक्त किया।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

अभंग रक्षक श्री संत संताजी जगनाडे महाराज अभंग लेखन करताना | Sant Santaji Maharaj Writing Abhang