Bride / Groom Form

तेली समाज के लोगों की हो रही हत्याओं के खिलाफ धनबाद तेली समाज का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

27 August 2022 Teli samaj 108 views

     धनबाद - गुरुवार को रणधीर वर्मा चौक पर राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के तत्वावधान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया । धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता धनबाद ग्रामीण के जिलाध्यक्ष अशोक साव ने तथासंचालन जिला उपाध्यक्ष कुलदीप सहू ने किया । उक्त मौके पर मुख्य रुप से राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य संतलाल साह,प्रदेश उपाध्यक्ष विकास कुमार साव,धनबाद महानगर के जिलाध्यक्ष शम्भु साहू ,जिला कार्यकारी अध्यक्ष विरेन्द्र साव,जिला महामंत्री सुनील सव,मृतक रजित साव के भाई रंजन सव एवं मृतक नारायण महतो के पुत्र गुडू साव ने धरना को सम्बोधित किया । वक्ताओं ने कहा कि झारखण्ड की धरती पर 4 माह में तेली समाज के 5 लोगों की हत्याएं हो चुकी है । आरटीएसएम के तत्वावधान में सभी जिला में धरना प्रदर्शन हो रहा है । यदि न्याय नहीं मिली तो सितम्बर माह में राजधानी राँची के राजभवन के समक्ष भी धरना प्रदर्शन किया जाएगा । उक्त मौके पर उपर्युक्त पदाधिकारियों के अलावे बलियापुर प्रखंड अध्यक्ष दिलीप साव ,बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष संदीपसाव ,गोविंदपुर प्रखंड अध्यक्ष तालेश्वर महतो, टुण्डी प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र महतो पूर्वी टुण्डी प्रखंड अध्यक्ष सोनाराम महतो,गणेश साव, अमित साव, अनूप साव, सुनील साव, जितेंद्र साव, विश्वनाथ महतो, बिट्टू साव समेत तेली समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहें ।

One day protest demonstration of Dhanbad Teli Samaj against the killings of the people of Teli Samaj

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

kokanastha Teli Samaj Teli Ghana