Bride / Groom Form

पंचोली तीसरी बार तेली समाज के अध्यक्ष निर्वाचित

31 August 2022 Teli samaj 79 views

     राशमी उपखंड क्षेत्र के मातृकुडिया में मंगलवार को घाणीवाल चारो चोखला तेली समाज के संपन्न हुए चुनाव में लालाराम पंचोली रुद तीसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित रहे।निर्वाचन अधिकारीबंशीलाल राज्यावास ने बताया कि समाज के अध्यक्ष के लिए गंगाराम तेली ऊंचा ओर किशनलाल तेली (लालाराम) रूदने नामांकन दाखिलकिए । मतदान में 2 हजार 863 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया । मतगणना में लालाराम रूद को 2 हजार 207 मत एवं गंगाराम ऊंचा को 602 मत मिले। जबकि 54 मत खारिज हुए। चुनाव में लालाराम रूद 1605 मतो के रिकॉर्ड अंतर से निर्वाचित हुए । चुनाव कमेटी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को शपथ दिलाई । इधर, लालाराम पंचोली के तीसरी बार अध्यक्ष बनने पर समाजजनों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया । इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश भीलवाड़ा, जिलाध्यक्ष गणेशलाल साहू, बंशीलाल बूढ़ सहित समाज जन उपस्थित रहे ।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

lalu prasad yadav in Teli Samaj maha rally 26 February 1994