वधू - वर फॉर्म

साहू समाज ने मृत्यु भोज नहीं करने का लिया फैसला

31 August 2022 Teli samaj 138 views

    नागोला निकटवर्ती ग्राम चांपानेरी में मंगलवार को प्रांतीय तैलिक साह महासभा के जिलाध्यक्ष गोपाल साहू की अध्यक्षता में बैठक आयोजित आ हुई जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, राजनीति में भागीदारी श आदि सभी विषयों पर चर्चा की गई । साथ ही सभी प्रकार की कुरीतियां दूर कैसे हो इस पर विचार विमर्श किया गया । शिक्षा के साथ - साथ सभी क्षेत्रों में हमारा समाज कैसे आगे बढ़े इस पर भी मिलकर चर्चा की गई । समाज ने सामाजिक एकता दिखाते हुए कठोर निर्णय लिया कि कोई भी समाज बंधु पांच पकवान बनाते हुए मृत्यु भोज को बढ़ावा देगा तो सभी समाज बंधु ऐसे कार्यक्रमों का सामूहिक रूप से बहिष्कार करेंगे । समाज के सामूहिक कार्यक्रम में कोई भी समाज का व्यक्ति नशे में धत होकर व्यवस्थाओं को बिगाड़ता पाया गया तो समाज उस पर अपने स्तर पर दंडित करेगी । बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं को समाजले उखाड़ फेंकने का निर्णय लिया । इस मौके पर गोपाल साहू जिला अध्यन अजमेर, ओबीसी अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू ,धनराज साहू, सेवाराम साहू, बजरग लाल साहू, जिला कोषाध्यक्ष रामगोपाल साहू, संरक्षक लोभचंद साहू आदि पदाधिकारी शामिल हुए ।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

tilvan teli samaj pune vadhu var melava