वधू - वर फॉर्म

सम्मानित होंगे साहू समाज के विद्यार्थी गण, चुनाव कराएंगे मोहनलाल मोदी

31 August 2022 Teli samaj 111 views

     भोपाल । भोपाल के बरखेड़ी स्थित धर्मशाला में राधा कृष्ण साहू समाज समिति द्वारा वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया । बैठक की अध्यक्षता श्री डालचंद साहू ने की । उपस्थित सजातीय बंधुओं ने उन्हीं के नेतृत्व में विद्यार्थियों को समारोह पूर्वक सम्मानित किए जाने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि अपनी भावी पीढी का सम्मान करना हमारे लिए गर्व का विषय है ।

sammanit Ho Gaya Sahu Samaj ke Vidyarthi - chunav karwayenge Mohanlal Modi

    बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने उनकी बात का समर्थन किया । इस बैठक में सर्व सहमति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 7 सितंबर को अपरान्ह 3 बजे से राधा कृष्ण साहू समाज समिति बरखेड़ी में कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा, यह कार्यक्रम शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उदेश्य से निरंतर कई वर्षों से किया जा रहा है, साथ ही साथ आज आदरणीय श्री मोहन लाल मोदी (वरिष्ठ पत्रकार) को आगामी चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी एवं श्री प्रवीण साहू और श्री रमेश कुमार (गबरू) जी को उप चुनाव अधिकारी चुना गय । इस बैठक में वरिष्ठ समाज सेवी आदरणीय श्री पुरषोतम गुप्ता जी के द्वारा श्री संतोष राज साहू के आलावा कई अन्य नए सदस्यों की भी सदस्यता दिलाई गई, बैठक में मुख्य रूप से श्री राजेश गुप्ता उपाध्यक्ष, श्री संजय साहू महामंत्री, श्री सुरेश साहू निर्माण मंत्री, श्री हरी प्रसाद साहू अध्यक्ष संगठन मंडल, श्री आर सी साहू (बिंब) श्री भरे लाल साह, श्री नन्द राम साहू सहित सेकड़ो लोग उपस्तिथ थे ।

sammanit Ho Gaya Sahu Samaj ke Vidyarthi

sammanit Ho Gaya Teli Sahu Samaj ke Vidyarthi

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Teli Aali Bhakta Shrestha Shri Sant Santaji maharaj jagnade Marg Naamkaran