वधू - वर फॉर्म

मैना को न्याय दिलाने की अखिल भारतीय तेली महासभा भीलवाड़ा की गुहार

04 September 2022 Rajasthan Teli Sahu Samaj 139 views

मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

    रायला अखिल भारतीय तेली महासभा भीलवाड़ा के ग्रामीण युवा जिलाध्यक्ष शोभा लाल तेली के नेतृत्व में  तहसील अध्यक्ष किशन लाल तेली व तेली समाज कमेटी अध्यक्ष रायला प्रभु लाल तेली वे अ. भा.तेली महासभा तहसील कार्यकारिणी के युवा साथी के अनुमोदन पर रायला तेली समाज के सभी युवा साथी वह बड़े बुजुर्गों मैना को न्याय दिलाने की अखिल भारतीय तेली महासभा भीलवाड़ा की गुहार लगाई । मैना कुमारी तेली की  23/8/202 को फांसी लगाकर हत्या कर दी गई थी । अतः पुलिस प्रशासन ने अभी तक उस पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई और हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया गया इस लिए तेली समाज के सभी युवा साथियों ने  मिलकर आज रायला उप तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर मैंना के हत्यारों को गिरफ्तार करके जल्दी से जल्दी कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने की मांग की । अगर  जल्दी से जल्दी इस मामले पर कार्रवाई नहीं हुई तो समाज श्रीमान मुख्यमंत्री महोदय के पास जाकर भूख हड़ताल करेंगा । अतः राजस्थान सरकार से निवेदन किया गया  है कि जल्दी से जल्दी इस विषय में कार्रवाई कराई जाये ।

Akhil Bhartiya teli Mahasabha demand justice for Meena

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Mahasamund Sahu Samaj pratibha samman samaroh