अंतरराष्ट्रीय तेली दिवस तेली महासभा बिहार प्रदेश द्वारा धूमधाम से संपन्न
04 September 2022 Sahu Teli Samaj 54 views
अंतरराष्ट्रीय तेली दिवस के अवसर पर विचार गोष्ठी आयोजित
औरंगाबाद बिहार । सदर प्रखंड स्थित ग्राम जम्होर में अखिल भारतीय तेली महासभा बिहार प्रदेश के आह्वान पर जिला शाखा औरंगाबाद के तत्वाधान में अंतरराष्टीय तेली दिवस धुमधाम से मनाई गई । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेश विद्यार्थी ने किया ।
सर्वप्रथम तेली समाज के आराध्य देव प्रथम पूजक भगवान गणेश जी की पूजा अर्चना की गई साथ में युगपुरुष भामाशाह को भी पुष्पांजलि अर्पित किया गया। इस मौके पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया । तेली समाज का वैश्विक अवदान भारत को बनाया विश्व में महान विषयक विचार गोष्ठी का विषय प्रवेश करते हुए समाजसेवी अशोक गुप्ता ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में तेली समाज वैश्विक स्वरूप में स्वयं को स्थापित करने में सक्षम है । यह समाज जागृत हो चुका है स्वयं को पहचान चुका है । विधानसभा प्रत्याशी सुभाष गुप्ता, विजय प्रसाद अचल, वार्ड सदस्य आनंदी गुप्ता,वार्ड प्रतिनिधि सुजीत कुमार गुप्ता ने कहा कि जीवन के हर क्षेत्र में तेली समाज ने अपनी दस्तक दी है। राष्ट की सीमा से पार कर विदेशों में भी इस समाज के लोगों ने कीर्तिमान स्थापित किए। आज भारत में राजनीति के शीर्ष पर इसी समाज के लोग काबिज हैं। इस समाज के लोग बुद्धिजीवी होते हैं। कर्मठी होते हैं। मेहनती होते हैं लग्नशील होते हैं। स्वयं के मेहनत से शिखर पर पहुंचने के लिए स्वयं को समर्पित करने वाले होते हैं। इस समाज के वंशजों को गर्व होना चाहिएं कि उनका जन्म इस समाज में हुआ है। स्वयं को गौरवान्वित होना चाहिए कि हमारे पूर्वज प्रथम पूजक गणनायक गणेश जी हैं। प्राचीन मान्यताओं के अनुसार यह बिल्कुल सटीक सिद्ध प्रमाण है कि हमारे समाज के आराध्य देव भगवान गणेश हैं। जिनका आज जन्मोत्सव है। हमारे समाज के लोगों ने पूरे विश्व में हर क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है।
शेयर करा:
📺 संबंधित व्हिडिओ:
▶️
Click to load video
तेली समाज को बदनाम आपमानीत करने का नया षंडयंत्र ? कोल्हू / तेल घाणा की सच्चाई क्या है ? | Teli Samaj