Bride / Groom Form

साहू संघ ने मनाया विश्व तेली दिवस

05 September 2022 Sahu Teli Samaj 96 views

साहू संघ ने मनाया विश्व तैलिक दिवस

    रायपुर 31 अगस्त को कर्माधाम कर्मामंदिर प्रांगण कृष्णानगर रायपुर में विश्व तेली दिवस का आयोजन रखा गया था जिसके आयोजक नारायण लाल साहू कार्यवाहक अध्यक्ष रायपुर शहर, अतिथिगण प्रो. घनाराम साहू, ई नारायण साहू, पं घनश्याम साहू, वरिष्ठ समाजसेवी रामलाल गुप्ता, ई टी आर साहू के अतिरिक्त सामाजिक वरिष्ठों में संतराम समाज रत्न, अश्वनी साहू महासचिव, केशव साहू उपाध्यक्ष, पी के साहू, सुंदरलाल साहू, महावीर साहू, योगीराज साहू, अशोक कुमार पत्रकार, संपादक माखनलाल साहू, मीडिया प्रभारी अश्वनी, विनोद कुमार गुप्ता, गिरधर साहू रायपुरा, हिम्मत साहू श्रीमती यामिनी साहू, गिरधर साहू परिक्षेत्र अध्यक्ष, चिन्तामणि, रघुनंदनसाहू, बेनी साहू शैलेन्द्र कुमार, लुकेश राम, टिकेन्द्रसाहू एवं अन्य सामाजिक पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता उपस्थित हुए ।

Vishva tailik Divas celebrated by Sahu Sangh     मुख्य अतिथि प्रो घनाराम साहू ने तेली के उत्पति, तैलिक और तेलघानी पर अपने विचार व्यक्त किए । ई नारायण साहू ने सामाजिक विकास में तेली दिवस मनाने एवं गतिशीलता बनाएं रखने के लिए सामाजिक गोष्ठी और चिंतन शिविर आयोजन होता रहे, कहा । पं घनश्याम साहू ने समाज में धार्मिक अंधविश्वास से छुटकारा पाने और स्वजातीय धार्मिक पंडितों, यज्ञाचार्यो, महामण्डलेश्वरों, कथाकारों, भगवताचार्यों को आदर देने कहा। रामलाल गप्ता ने अपने अनुभव को सहज और स्वाभाविक रूप से प्रतिबिंबित किया । ई टी आर साहू ने समाज में गहरा प्रेम हो और सामाजिक एकता पर बल दिया । महावीर साहू ने साहू समाज और कबीर पंथ के पथप्रदर्शक धनी धर्मदास साहेब के समन्वय स्वरूप पर विचार रखें । आभार प्रकट किया माखनलाल साहू, संपादक (साहू सृजन त्रैमासिक पत्रिका) ने किया । समाचार की जानकारी नारायण लाल साहू संयोजिक विश्व तेली दिवस के कार्यक्रम द्वारा दिया गया ।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

नामदेवे रचिला पाया तुका झालासे कळस … शाहिर संभाजी भगत