वधू - वर फॉर्म

याद किये गए समाजवादी नेता गोकुल साह

05 September 2022 Sahu Teli Samaj 218 views

गरीब तबकों के लोगों के लिए गोकूल बाबू मसीहा के रूप में सदैव समर्पित थे: टुनटुन साह

    भागलपुर शहर के अलीगंज स्थित राधाकृष्ण ठाकुरबाड़ी परिसर में भागलपुर जिला के लोकप्रिय समाजवादी नेता हर दिल अजीज सह गरीबों के मसीहा दिवंगत गोकुल साह की पुण्यतिथि मनाई गई.इस कार्यक्रम की अध्यक्षता दिवंगत गोकुल साह के सुपुत्र सह भागलपुर जिला जदयू समाज सुधार सेनानी के पूर्व उपाध्यक्ष कुणाल साह ने किया. वहीं आयोजित कार्यक्रम का संचालन जिला जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष समाज सुधार सेनानी प्रकोष्ठ भागलपुर दुर्गश साह ने किया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में भागलपुर जिला परिषद के सम्मानित अध्यक्ष अनन्त कुमार उर्फ टुनटुन साह एवं गरिमामयी उपस्थिति भाजपा जिला के कार्यकारी अध्यक्ष संतोष साह तथा भागलपुर महानगर महिला जदयू अध्यक्ष श्रीमति शालिनी साह ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.

Remembered socialist leader Gokul Sah     आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला परिषद अध्यक्ष टुनटुन साह ने कहा कि दिवंगत गोकुल साह जी समाज के गरीब तबकों के लोगों के लिए मसीहा के रूप में हमेशा समर्पित रहते थे, साथ ही साथ अलीगंज समाज में अवस्थित राजकीय आदर्श मध्य विद्यालय की स्थापना में उन्होंने अपनी महत्ती भूमिका निभाई थी.उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं गोकूल बाबू अलीगंज समाज के साथ-साथ भागलपुर जिला के जाने-माने व्यवसायी,सामाजिक कार्यकर्ता एवं राजनेताओं के बीच काफी लोकप्रिय भी थे.दिवंगत गोकुल साह के जीवन काल में बिहार सरकार के जाने-माने भूतपूर्व मुख्यमंत्री भागवत झा आजाद एवं उनके मंत्रिमंडल के वरिष्ठ सहयोगी शिवचंद्र झा जैसे महान क्रांतिकारी नेता भी उनके प्रेरणास्रोत रहे.इस कार्यक्रम में भाजपा सहकारिता मंच के पूर्व जिला अध्यक्ष घनश्याम पाल,भाजपा उपाध्यक्ष सज्जन साह, समाजसेवी सह राधाकृष्ण ठाकुरबाड़ी के पूर्व अध्यक्ष नरेश साह,समाजसेवी गिरिश कुमार,चंदन साह, विन्देश्वरी साह, संतोष साह,रमंजय साह, उमेश साह,गिरिधर साह,मनोज साह,चार्टड एकाउंटेंट कुणाल साह,सुबराज सिंह,प्रमोद साह, सत्यनारायण साह , महादेव साह,परशुराम साह सहित सैकड़ों की संख्या में प्रबुद्धजन उपस्थित होकर दिवंगत गोकूल साह को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके तैल्यचित्र को नमन करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रदासुमन अर्पित किया.

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Teli Aali Bhakta Shrestha Shri Sant Santaji maharaj jagnade Marg Naamkaran