वधू - वर फॉर्म

ग्यारह को होने वाले साहू प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारी पूरी

07 September 2022 Sahu Teli Samaj 130 views

     फतेहपुर । आगामी 11 सितम्बर को शहर के सिविल लाइन्स स्थित एक मैरिज हाल में आयोजित होने वाले साहू प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियों को कोर कमेटी की बैठक में अंतिम रूप दे दिया गया है। आयोजन समिति के सदस्य अवधेश साहू ने बताया कि इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिये नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर (गुरूजी), प्रतापगढ़ सांसद साहू संगम लाल गुप्ता, पूर्व सांसद रामनारायण साहू, साहू ज्ञान चन्द्र गुप्ता एसडीएम आजमगढ़, श्वेता साहू एसडीएम बांदा, पकंज राठौर एसडीएम सीतापुर, प्रशान्त साहू जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी फतेहपुर, डॉ. योगेश साहू, वरिष्ठ सहायक प्रवक्ता भूमि संरक्षण अवरैया एवं साहू पावेल बंधु, जिला सूचना अधिकारी लखनऊ ने अपनी सहमति दे दी है । उन्होंने बताया कि अब तक सैकड़ाभर के आस पास निर्धारित छात्रों को सूचीबद्ध किया गया है । सिविल लाइन्स स्थित विमलेश साहू के आवास में हुई कोर कमेटी की इस बैठक में महावीर साहू, कमलेश साह, आशीष साहू, शिवबीर साहू, नीरज गुप्ता, गौरव साहू, विजय लक्ष्मी साहू, श्याम बिहारी साहू ने हिस्सा लिया ।

Sahu Pratibha Samman samaroh

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Ajmer Sahu sena sanman samaroh