Bride / Groom Form

जाति प्रमाण पत्र सरलता के लिए जमशेदपुर तैलिक साहू महासभा का प्रदर्शन 12 सितंबर को

09 September 2022 Sahu Teli Samaj 86 views

प्रभात व राजेश बने कमेटी के अध्यक्ष

     जमशेदपुर : जाति प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया को सरल करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय तैलिक साह महासभा 12 सितंबर को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष. प्रदर्शन करेगा. साथ ही मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपेगा. यह निर्णय बुधवार को साकची स्टील क्लब हाउस में हुई महासभा की एक बैठक में लिया गया. बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश साहू ने बताया कि धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए हर क्षेत्र में बैठक की जायेगा. बैठक में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रभात कुमार को एमजीएम थाना क्षेत्र कमेटी अध्यक्ष एवं राजेश साहू को उलीडीह थाना क्षेत्रीय कमेटी अध्यक्ष मनोनीत किया गया. बैठक में कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार, महामंत्री पिंटू साहू, उपाध्यक्ष शिव लोचन साह, रंजीत कुमार साव, कृष्ण देव प्रसाद, अवधेश कुमार, उपाध्यक्ष पप्पू साह, सचिव भोला प्रसाद,अशोक साहू, युवा अध्यक्ष अदित धनराज साह महिला उपाध्यक्ष श्वेता साहू चंदिका प्रसाद सूरज कुमार, अशोक साहू, संजय साव, जुगसलाई थाना क्षेत्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र साव, गोलमुरी थाना क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय साव, महेश कुमार, गौतम साहू, सूरज प्रसाद आदि उपस्थित थे. बैठक के अंत में अवधेश कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

Jamshedpur Tailik Sahu Mahasabha Demonstration for caste certificate on September 12 regarding

 

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Teli Samaj Akola Yuvak Sangha Swayamrojgar Margdarshan Shibir