नागपुर तैलिक गौरव पुरस्कार का हुआ वितरण
नागपुर । युवा फाउंडेशन तथा एएसएएए ग्रुप ऑफ कंपनीज यांनी संताजी जगनाडे महाराज के स्मरणार्थ तैलिक गौरव पुरस्कार का आयोजन किया गया। यह पुरस्कार सरकारी सेवा, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य, वैद्यकीय सेवा, सांस्कृतिक, पुलिस सेवा, प्रिंट मीडिया, एमपीएससी, अभिनेता, साहित्य, शिक्षण, क्रीड़ा, संशोधक, युवा उद्योजक पुरस्कार, सामाजिक सेवा पुरस्कार, प्रमाणपत्र तथा पुष्पगुच्छ और १० वा १२ वी मेधावी छात्रों को सम्मानित किया
कार्यक्रम के लिए सांसद रामदास तडस, विधायक एड. अभिजीत वंजारी, विधायक कृष्णा खोपड़े, सुरेश वाघमारे, शेखर सावरबांधे (पूर्व उपमहापौर), शिवराज पडोले (उपजिलाधिकारी), बाबूराव वंजारी, रमेश गिरडे, उमेश साहू, बळवंत मोरघडे, रामभाऊ अंबुलकर उपस्थित थे । कार्यक्रम के संयोजक प्रा. कुणाल पडोले (संस्थापक - युवा फाउंडेशन), कोअर कमेटी सदस्य राजीव माहुरे, जगदीश वैद्य, अजय घोपटे, श्रीमती नयना झाडे, श्रीमती मंजू कारेमोरे, निखिल भुते, श्रीमती स्वाति जैस्वाल, वैभव चौधरी, डॉ.अशोक ढोबले, पुष्पक डांगरे व सुभाष ढवाले ने सफलतार्थ प्रयास किए ।
