वधू - वर फॉर्म

पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने पर नाना पटोले का महाराष्ट्र प्रांतीक तैलिक महासभा ने जताया निषेध

22 September 2022 Teli samaj 103 views

महाराष्ट्र प्रांतीक तैलिक महासभा ने सौंपा जिलाधिकारी को निवेदन

     अमरावती - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले का तेली समाज की ओर से निषेध व्यक्त किया गया और महाराष्ट्र प्रांतिक तैलिक महासभा द्वारा जिलाधिकारी पवनीत कौर इस आशय का निवेदन सौंपा गया. निवेदन में कहा गया कि महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया है. वे हमेशा प्रसिध्दी पाने के लिए अपने से बड़े नेताओं पर टीका टीप्पणी करते है. देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुजरात राज्य के बड़े नेता है और ओबीसी समाज के महत्वपूर्ण घटक तैली समाज से आते है वे जाति की राजनीति नहीं करते. केवल विकास की राजनीति करते है. सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास यह उनका मुलमंत्र रहा है और इसी मुलमंत्र पर वे कार्य कर रहे है.

Nana Patoles Maharashtra Provincial Telik Mahasabha expressed prohibition for making objectionable statements against PM Modi     आज कांग्रेस के पास कोई भी मुद्दा नहीं रहा. विकास के मुद्दे पर कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बराबरी नहीं कर सकती. नाना पटोले हमेशा बे सिर पैर के मुददों की तलाश में रहते है. उन्होंने ओबीसी समाज के मुख्य घटक तेली समाज से माफी मांगनी चाहिए. ऐसी मांग निवेदन द्वारा की. निवेदन सौंपते समय संजय हिंगासपुरे, अविनाश देउलकर, नामदेवराव गल्हाने. डॉ. संजय शिरभाते, राजू हजारे, विजय शिरभाते, अविनाश जसवंते, प्रा. प्रवीण ईचे, सुनील मालोदे, संजय तीरथकर, राजेश्वर लेंढे, मुरलीधर गडवाले, विनोद गासे, चंद्रशेखर जावरे, सागर शिरभाते, जयंत आमले, शिवदास बिजवे, राजेश पड्डा, अमोल आगासे, रमेश सहारे, दीपक गिरोलकर, किशोर जिरापुरे, योगेश मावले, वैभव विजवे, पूर्व उप महापौर कुसुम साहू, किरण गुलवाडे, सविता भागवत, अनिता तिखिले, लीना जावरे, प्रवीणा शिरभाते, डॉ. सारिका शिरभाते,स्वाती जावले उपस्थित थे.

Nana Patoles Maharashtra Provincial Telik Mahasabha expressed prohibition for making objectionable statements against PM Modi

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Ajmer Sahu sena sanman samaroh