वधू - वर फॉर्म

भीलवाड़ा तेली समाज पुर ने पौधारोपण में किया योगदान

29 September 2022 Teli samaj 138 views

     पुर उपनगर पुर राष्ट्रीय मानवाधिकार पर्यावरण सुरक्षा एवं भ्रष्टाचार निवारण संगठन द्वारा चलाए जा रहे पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम के तहत तेली समाज द्वारा पौधारोपण कर अपना योगदान दिया गया। राष्ट्रीय मानव अधिकार पर्यावरण सुरक्षा एवं भ्रष्टाचार निवारण संगठन के जिला उपाध्यक्ष महावीर सेन ने बताया कि उनके संगठन तथा रोलेक्स प्रोसेस के संयुक्त सौजन्य द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु ज्यादा से ज्यादा जन सहभागिता बढ़ाकर जन जागृति हेतु पातोला महादेव रोड पर पौधारोपण कार्यक्रम के तहत तेली समाज द्वारा पौधारोपण करवाया गया। जिसमें तेली समाज के प्रतिनिधि पर के पुष्कर लल तेली, पन्ना लाल तेली, किशन तेली, किशन तेली, कालू लाल तेली, मुकेश तेली, कालू तेली पोया आदि ने पौधारोपण कार्यक्रम में अपना योगदान दिया। तेली समाज के पुष्कर लाल तेली जो कि एक कर्मचारी नेता है ने कांकि उनके समाज के प्रतिनिधि पर्यावरण संरक्षण हेतु हर समय तत्पर हैं तथा उन्होंने राष्ट्रीय मानवाधिकार पर्यावरण सुरक्षा एवं भ्रष्टाचार निवारण संगठन द्वारा चलाए जा रहे इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए जिला अध्यक्ष रतनलाल आचार्य का उनके समाज को पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम में अपना योगदान देने का अवसर देने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया ।

Bhilwara Pur teli Samaj paudharopan

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

teli samaj Matrimony, matrimonial form submit in Marathi