वधु - वर फॉर्म

राठौर तेली गुलानिया कुलदेवी मंदिर में जनसेवा समिति की ओर से मनाया शपथ ग्रहण समारोह

09 October 2022 Rathod Teli Sahu Samaj 12 views

   बूंदी - मजरा पीपल्या में राठौर तेली गुलानिया कुलदेवी मंदिर परिसर में जनसेवा समिति का शपथ ग्रहण समारोह मनाया । इसमें राज्य के अलावा बाहर से भी समाजबंधु सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक चंद्रकांता मेघवाल थी । अध्यक्षता गोठड़ा सरपंच राखी झंवर ने की । समिति के अध्यक्ष सोभागबिहारी राठौर व संयोजक सचिव भंवरलाल राठौर ने नई समिति को माल्यार्पण व शपथ दिलाई । विधायक मेघवाल ने माताजी मंदिर परिसर में विकास के लिए हरसंभव सहयोग करने आश्वासन दिया । सरपंच ने माताजी प्रांगण में ट्यूबवेल लगवाने व मेगा हाइवे से माताजी के मंदिर तक सड़क बनवाने की घोषणा की । इसके बाद आमसभा हुई, जिसमें गुलानिया परिवार के सदस्यों ने माता रानी के मंदिर परिसर के विकास के लिए एकमुश्त व पंचवर्षीय योजना में प्रतिवर्ष अनुदान की राशि भेंट की । इससे पूर्व रात को मंदिर परिसर में भजन संध्या की गई । संचालन विष्णु राठौर ने किया । समारोह में कोषाध्यक्ष महावीर साहू, ओपी गुलानिया, यशवंतराय गुलानिया, सुखलाल साहू, रामनिवास बोहरा, दीपेंद्र गुलानिया, रमेश राठौर, बाबूलाल राठौर, रीपेंद्र गुलानिया, हीरालाल गुलानिया, महावीरप्रसाद साहू और समाजबंधु शामिल रहे ।

Oath taking ceremony celebrated by Jan Seva Samiti in Rathor Teli Gulniya Kuldevi Temple

शेयर करा:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

भक्त शिरोमणि माँ कर्माबाई का जीवन परिचय | Biography of Maa Karma Bai | Maa Karma Devi Story