वधू - वर फॉर्म

राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन, छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का भोपाल नगर आगमन पर भव्य स्वागत सम्मान

31 October 2022 Rathod Teli Sahu Samaj 112 views

    भोपाल । 14 अक्टूबर झीलों की नगरी भोपाल में आगमन पर राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन, छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्री अनिल कुमार साहू जी का राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन मध्य प्रदेश के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री किशोर कुमार साहू जी के द्वारा उनके निवास पर श्री फल और शॉल के द्वारा सम्मान कर स्वागत किया गया, इस सम्मान समारोह में राष्ट्रीय तेली साहूमहासंगठन मध्यप्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारियों की खास उपस्थिति रही, संदीप साह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आईटी प्रकोष्ठ, रविंद्र साह नगर उपाध्यक्ष, संजय साह नगर महामंत्री, ज्योति साहू जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, संतोष साहू जिला अध्यक्ष भोपाल आईटी प्रकोष्ठ सहित कई अन्य पदाधिकारियों के साथ अनिल कुमार साहू जी ने समाज हितार्थ विविध विषयों पर सार्थक सामाजिक परिचर्चा व विचार विमर्श किया। श्री अनिल कुमार जी ने राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन मध्य प्रदेश के सभी पदाधिकारियों को हृदय से आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया ।

rashtriya teli Samaj Sangathan Chhattisgarh ke purv Pradesh Adhyaksh ka Bhopal mein Swagat

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

झारखंड तेली समाज इतिहास और अनुसूचित जनजाति (ST) में शामिल करने की मांग – Teli Caste in Jharkhand