वधु - वर फॉर्म

अखिल भारतीय साहू समाज युवक युवती परिचय सम्मेलन इंदौर संपन्न

31 October 2022 teli samaj vadhu var melava 96 views

    इंदौर । श्री सकल पंच साह वैश्य बाथली समाज सिलावट पूरा द्वारा रेसकोर्स रोड स्थित बास्केट बाल कांप्लेक्स पर युवक-युवती परिचय सम्मेलन व अन्नकूट का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ समाज की आराध्य देवी मां कर्मा देवी का पूजन एवं गणेश वंदना के साथ शुरू किया गया । इसके पश्चात कई समाज सेवियो का एवं सहयोगियों का सम्मान किया गया इस कार्यक्रम में लगभग 600 युवक युवतियों ने अपना परिचय दबंगता एवं शालीनता पूर्वक दिया, इसमें कई युवक , युवतिया एमबीबीएस डॉक्टर इंजीनियर सीए एवं एमबीए कुछ शिक्षित युवक-युवतियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इसी के साथसाथ इसमें लगभग सो रिश्तो पर विचार विमर्श कर सहमति जताई गई और जल्द से जल्द बड़ी संख्या में रिश्ते तय होने की संभावना है ।

Akhil Bhartiya Sahu Samaj yuvak yuvati Parichay Sammelan Indore sampann     इस कार्यक्रम में गुजरात महाराष्ट्र यूपी राजस्थान सहित कई राज्यों के लगभग 8000 समाज बंधुओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में साहू समाज के तैलिक साहू सभा के प्रदेश अध्यक्ष ताराचंद साहू एवं इंदौर से, भारतीय जनता पार्टी के, पूर्व राज्य मंत्री महेंद्र हार्डिया ,पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, गोलू शुक्ला ,पार्षद अश्विन शुक्ला, पराग कौशल, राहुल जायसवाल आदि नेताओं ने युवकयुवतियों को आशीर्वाद दिया। उन्हें अच्छा जीवनसाथी मिलने की दुआएं दी इस मौके पर कई प्रदेशों के साहू समाज के विधायक व सांसदों ने भी भाग लिया इस अवसर पर परिचय सम्मेलन के संरक्षक दिनेश देवीलाल साह, ओम प्रकाश शिवदयाल साहू, व इंदौर साह समाज अध्यक्ष जीवन मांगीलाल साहू व सलाहकार समिति के लक्ष्मी नारायण साहू ,इंद्र कुमार साहू, जमुना लाल साहू ,मुन्ना लाल साहू, राम चंद्र साहू पहलवान, मीडिया प्रभारी देवेंद्र साहू वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेम नारायण साहू, मुकेश साहू, विनोद साहू, अशोक साहू व महामंत्री राजू साहू ,कोषाध्यक्ष द्वारका प्रसाद साहू, सहकोषाध्यक्ष दिनेश साहू, मंत्री सुरेश साहू बा खूबचंद साहू व्यवस्था प्रभारी पुरुषोत्तम साहू, नारायण साहू, रामचंद्र साहू सहित सैकड़ों समाजसेवी मौजूद थे ।

शेयर करा:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Aurangabad Teli Samaj Sant Shiromani Sant Santaji Maharaj payi dindi sohala