Bride / Groom Form

लोकहित अधिकार पार्टी का झारखंड प्रदेश अध्यक्ष घोषित होंगे सुनील साहू

31 October 2022 Sahu Teli Samaj 80 views

     रांची । राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन की एक बैठक भामाशाह नगर कांके में सम्पन्न हुई अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय साहू ने किया । उक्त मौके पर उपस्थित महासंगठन के सभी पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से सुनील साहू को लोकहित अधिकार पार्टी का झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बनने के लिए सहमति प्रदान कर दिया । ज्ञात हो कि 6 नवम्बर को लोकहित अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन लाल गुप्ता का झारखंड की राजधानी रांची आगमन होने जा रहा है । उक्त मौके पर महासंगठन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू के साथ सभी जिला से सैकड़ों की संख्या में लोग लोकहित अधिकार पार्टी का सदस्यता ग्रहण करेंगे । तदोपरान्त पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन लाल गुप्ता के द्वारा महासंगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू को पार्टी का झारखंड प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया जाएगा । बैठक को सम्बोधित करते हुए महासंगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी एससी, एसटी, ओबीसी और धार्मिक अल्पसंख्यक को सामाजिक न्याय नहीं मिला । शासक वर्ग के मुट्ठी भर लोग किसी विचारधारा के अनुयायी नहीं होते हैं परन्तु हमारे लोगों के अधिकार को विचारधारा के नाम पर बेरहमी से लूट लिया जाता है । लोकहित अधिकार पार्टी के माध्यम से शोषित उपेक्षित समाज में राजनीतिक चेतना जगाकर भागीदारी सुनिश्चित करना ही हमारी पहली प्राथमिकता होगी ।

Sunil Sahu will be declared Jharkhand State President of Lokhit Adhikar Party

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Osmanabad Teli Samaj gunavantha vidyarthi satkar