बैतूल जिला युवा साहू समाज सेवा संगठन आठनेर के ब्लॉक अध्यक्ष एवं ब्लॉक संयोजक बने
प्रमोद पिपरोले आठनेर शहर ब्लॉक अध्यक्ष, विकास लहरपुरे आठनेर शहर संयोजक, पिंकेश टेकपूरे ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष, कपिल जीतपुरे आठनेर ग्रामीण ब्लॉक संयोजक नियुक्त किए गए
बैतूल । युवा साहू समाज सेवा संगठन जिला बैतूल के तत्वावधान में साहू समाज के राष्ट्रीय गौरव दिवस समारोह के आयोजन के लिए नियुक्तियां की जा रही है। युवा साहू समाज सेवा संगठन जिला बैतूल के अध्यक्ष एवं संयोजक अजय जीतपुरे, विजय साहू, गोपाल आजाद, कार्तिक लहरपुरे, गौरव लहरपुरे की सहमति से युवा साहू समाज सेवा संगठन जिला बैतूल के आठनेर ब्लॉक अध्यक्षों एवं संयोजकों का मनोनयन आज सर्वसम्मति से किया गया। युवा साहू समाज सेवा संगठन आठनेर ब्लॉक अध्यक्ष शहर इकाई प्रमोद पिपरोले को बनाया गया। आठनेर शहर इकाई ब्लॉक संयोजक विकास लहरपुरे को मनोनीत किया गया। आठनेर ग्रामीण संयोजक पिंकेश टेकपूरे को मनोनीत किया गया। आठनेर ग्रामीण इकाई अध्यक्ष पद के लिए कपिल जीतपरे का संगठन के द्वारा मनोनयन किया गया।
