वधू - वर फॉर्म

उत्तर प्रदेश तैलिक साहू महासभा के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष बने दिलीप साहू

12 November 2022 Rathod Teli Sahu Samaj 185 views

    लखनऊ । उत्तर प्रदेश तैलिक साहू महासभा के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष कैलाश साहू (पूर्व विधायक झांसी) ने संगठन के विस्तार की दृष्टि से साहू महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी गठित की है जिसमें निम्नलिखित प्रदेश पदाधिकारियों को मनोनीत करने के साथ ही साथ उन्हें मंडलों के प्रभारी का दायित्व भी सौंपा गया है, कैलाश साहू (पूर्व विधायक झांसी) प्रदेश अध्यक्ष, शिवमंगल सिंह राठौर बरेली प्रदेश प्रभारी, श्याम कृष्ण गुप्ता, लखनऊ प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष मुख्यालय प्रशासन, रामजी साहू कानपुर प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष प्रभारी प्रयागराज व कानपुर मंडल, लल्लन प्रसाद गुप्ता मऊ प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष प्रभारी गोरखपुर आजमगढ़ मंडल, दिलीप साहू लखनऊ प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष प्रभारी अयोध्या व लखनऊ मंडल, अविनाश साहू बहराइच प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष प्रभारी बस्ती व देवीपाटन मंडल, इंजीनियर संगम लाल गुप्ता प्रयागराज प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभारी प्रयागराज व कानपुर मंडल, रविंद्र नाथ साहू मऊ प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभारी गोरखपुर आजमगढ़ मंडल, रवि शंकर साहू मिर्जापुर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभारी वाराणसी मिर्जापुर मंडल, संजय राठौर शाहजहांपुर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभारी बरेली मुरादाबाद मंडल, अंबिका प्रसाद गुप्ता अयोध्या प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभारी अयोध्या व लखनऊ मंडल, इंजीनियर सुनील कुमार साहू लखनऊ प्रदेश महामंत्री, श्याम बहादुर गुप्ता सुल्तानपुर प्रदेश संगठन मंत्री, इंजीनियर राधेश्याम राठोर लखनऊ प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं इसी के साथ ही अगला विस्तार भी किया जाएगा।

Uttar Pradesh tailik Sahu Mahasabha Pradesh karyavahak Adhyaksh Dilip Sahu

 

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Shri sant Santaji Jagnade Maharaj Jayanti Deori, Gondia