Bride / Groom Form

साहू समाज का राष्ट्रीय गौरव दिवस 25 को, प्रहलाद मोदी करेंगे शिरकत

13 November 2022 Rajasthan Teli Sahu Samaj 136 views

     बैतूल अखिल भारतीय साहू वैश्य महासभा एवं युवा साहू समाज सेवा संगठन जिला बैतूल के तत्वावधान में साहू समाज का राष्ट्रीय गौरव दिवस समारोह का आयोजन बैतूल में 25 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। शुक्रवार को महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रहलाद साहू ने बताया कि प्रधानमंत्री के अनुज एवं ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रहलाद मोदी ने कार्यक्रम के लिए अपनी अनुमति प्रदान की है । युवा साहू समाज सेवा संगठन जिला बैतूल के ग्रामीण इकाई जिलाध्यक्ष विजय साहू ने बताया कि समारोह में साहू समाज के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। युवा साहू समाज सेवा संगठन शहर इकाई जिलाध्यक्ष अजय जीतपुरे ने बताया कि इस समारोह में युवक युवतियों के परिचय सम्मेलन के साथ ही समाज के कुलदेवता का सामूहिक पूजन किया जाएगा। युवा साहू समाज सेवा संगठन के शहर संयोजक गौरव लहरपुरे ने बताया कि समारोह में समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों की पत्रिका का विमोचन किया जाएगा। संगठन के ग्रामीण इकाई के जिला संयोजक गुलशन बंजारे ने बताया कि समाज के इस कार्यक्रम में 125 से अधिक सामाजिक बंधुओं को राष्ट्रीय समाज गौरव सम्मान प्रदान किया जाएगा। साहू समाज के इस राष्ट्रीय समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश साहू भी शिरकत करेंगे ।

Prahlad Modi will participate in Rashtriya Gaurav Divas of Sahu Samaj on 25th

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Teli Samaj amravati Gun Gaurav sanskritik samaroh