Bride / Groom Form

भीलवाड़ा तेली महासभा का दीपावली स्नेह मिलन संपन्न...

13 November 2022 Teli samaj 97 views

    भीलवाड़ा - अखिल भारतीय तेली महासभा प्रदेश प्रवक्ता रामलाल तेली पचलोड़िया ने बताया कि, अखिल भारतीय तेली युवा महासभा ग्रामीण भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष शोभा लाल तेली की अध्यक्षता में मांडल की तहसील के प्रांगण में, साम को, दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम में युवा प्रदेश अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश तेली, राजस्व मंत्री श्री रामलाल जाट के सुपुत्र श्री अंकित चौधरी, मांडल पंचायत समिति सदस्य श्री विकास सुवालका एवं मांडल के श्रीपार्षद महोदय ने भाग लिया  जिनका, अखिल भारतीय तेली महासभा युवा मांडल जिला/ तहसील के, युवा कार्यकर्ताओं ने, तालियों की गड़गड़ाहट के साथ पूरे जोश एवं उत्साह से स्वागत किया ! सभी ने एक दूजे को दीपावली की बधाइयां दी एवं, अंकित चौधरी से, युवा टीम ने मांडल में, तेली समाज के नोहरे के लिए भूमि आवंटन करवाने हेतु चर्चा की, इस पर अंकित चौधरी ने "पापा से बात करके"  जल्दी ही माँडल में तेली समाज के नोहरे के लिए भूमि आवंटन करवाने का आश्वासन दिया ।

Bhilwara teli Mahasabha Diwali Sneh Milan    कार्यक्रम के अंत में ग्रामीण भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष शोभा लाल तेली ने,अंकित चौधरी, पार्षद महोदय एवं पूरी युवा टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया । इस कार्यक्रम में, ओमप्रकाश तेली, राकेश तेली, कन्हैया लाल तेली, उदय लाल तेली, देवराज तेली, लाला राम तेली, रामलाल तेली, शंकरलाल तेली, महावीर तेली, चंदू तेली, सावर तेली, मुकेश तेली, मोहन लाल तेली, शिव लाल तेली, सत्यनारायण तेली सहित कई युवा समाज बंधु उपस्थित रहे...

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

maa Karma Devi jayanti maha aarti Bemetara Sahu samaj