जिला मंत्री हरिनाथ साहू ने सैकड़ों भाजपाइयों के साथ दिया भाजपा से इस्तीफा
15 November 2022 Rathod Teli Sahu Samaj 61 views
रांची : कांके, दानवीर भामाशाह नगर रिंग रोड सुकुरहुटू हरिनाथ ट्रेडर्स प्रतिष्ठान में प्रेस वार्ता कर रांची जिला ग्रामीण के जिला मंत्री सह ठाकुर गांव मंडल के संगठन प्रभारी हरिनाथ साहू ने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा के सभी पदों के साथ प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया । प्रेस से वार्ता करते हुए हरिनाथ साहू ने कहा कि पिछले 6 वर्षों से अधिक समय तक भारतीय जनता पार्टी में रहकर राष्ट्रवाद एवं अंत्योदय के विचारधारा के साथ प्रदेश एवं रांची जिला ग्रामीण के कई महत्वपूर्ण दायित्वों में पूरी निष्ठा पूर्वक पार्टी के प्रति अपना तन मन और धन के साथ निरंतर सेवा भाव से कार्य करते रहे, परन्तु राष्ट्रवाद और हिंदूत्व के नाम पर भाजपा दलित ,आदिवासी एवं अति पिछड़ा जाति का बड़े पैमाने पर राजनीतिक शोषण कर रही है।
भाजपा रांची जिला ग्रामीण टीम जातिवाद एवं सामाजिक तुष्टीकरण से ग्रसित है ऐसे में खुद को अपमानित, शोषित एवं ठगा हुआ महसूस करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं रांची जिला ग्रामीण अध्यक्ष के नाम त्यागपत्र दे रहा हूं। पार्टी से इस्तीफा देने में मुख्य रूप से मेरे साथ भाजपा रांची जिला ग्रामीण मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा के प्रदीप ठाकुर ,कांके मंडल उपाध्यक्ष बेनी साहू, अल्पसंख्यक मोर्चा कांके मंडल अध्यक्ष सलामत अंसारी, सरवर अंसारी, भाजपा झारखंड प्रदेश विधि प्रकोष्ठ के रविंद्र साहू, भाजपा कांके मंडल किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष नंदकिशोर महतो, सुदर्शन ठाकुर, किसान मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष दशरथ साहू, कांके मंडल से बाबूलाल साहू, जनक प्रजापति, ठाकुर गांव मंडल युवा मोर्चा के मुकेश साहू , हीरा लाल साहू, संजय साहू, कोकर मंडल के पंकज कश्यप, कुंज बिहारी लाल, कांके प्रखंड के पंकज साहू, अरुण कुमार, जयप्रकाश साहू, पवन कुमार, डॉ मुरारी गुप्ता सहित सैकड़ों भाजपा समर्थकों ने अपना सदस्यता से त्यागपत्र का घोषणा किया।
शेयर करा:
📺 संबंधित व्हिडिओ:
▶️
Click to load video
संत संताजी जगनाडे महाराजानां मूठमाती देण्यासाठी वैकुंठातून आवतरले तुकोबाराय | Santaji & Sant Tukaram