वधु - वर फॉर्म

आरू साहू के सपोर्ट में ट्वीटर पर चला मुहिम

15 November 2022 Sahu Teli Samaj 21 views

छठ गीत गाने पर कुछ लोगों ने जतायी थी आपत्ति

    धमतरी की लोक कलाकार आरू साहू के छठ गीत गाने पर छत्तीसगढ़ के एक संगठन ने विरोध जताते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया। इसके बाद आरू साहू के समर्थकों ने ट्वीटर पर मुहिम चला दिया है । कुछ दिनों पहले आरू साहू ने छठ पर्व से जुड़ा हुआ गीत गाया था। इसके बाद छत्तीसगढ़ के एक संगठन ने इसका विरोध करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट करना शुरू कर दिया । पोस्ट में कहा कि इसे दूसरे प्रदेश की संस्कृति को प्रमोट करने की और इससे छत्तीसगढ़िया संस्कृति के नुकसान होने का दावा किया। पोस्ट करते ही बवाल मच गया। आरू साहू के समर्थक सामने आ गये। लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखा कि छत्तीसगढ़ी लोक गायिका आरू साहू ने छठ पर्व के लिए भोजपुरी गाना क्या गा दिया उससे लोगों की त्योरियां चढ़ गई। एक कलाकार कोई भी भाषा और बोली में गाना गा सकता है। आरू तेजी से न सिर्फ छत्तीसगढ़ बल्कि अन्य प्रदेशों में भी प्रसिद्धि हासिल कर रही है। आरू के समर्थन में ट्वीर में हैसटेक मुहिम भी चलाया जा रहा है। तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष संदीप साहू ने आरू का समर्थन किया है। प्रदेश साहू संघ के महामंत्री दयाराम साहू ने कहा कि धमतरी की बेटी एक लोक गायिका के रूप में उभर रही है। वह अपने संस्कृति का पूरा सम्मान करती है। कलाकार कोई भी भाषा में गाना गा सकता

Campaign launched on Twitter in support of Aaru Sahu आरू ने जताया खेद

    प्रखर समाचार से चर्चा करते हुए आरू साहू ने कहा कि उनका मकसद किसी को आहत करना नहीं है। किसी को ठेस पहुंची हो तो वह क्षमा चाहती है। छत्तीसगढ़िया संस्कृति का सम्मान करती हैं। आरू के परिजनों ने कहा कि जो विरोध हुआ उसे देखकर दुख हुआ है। कलाकार तो कोई भी भाषा बोली में गाना गा सकता है। मौका मिले तो छत्तीसगढ़ी गानों के साथ अन्य गाना भी गाती रहेंगी।

 

शेयर करा:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

संत संताजी जगनाडे महाराज संक्षिप्त परिचय | Sant Santaji Jagnade Maharaj Jivanpat