वधू - वर फॉर्म

बैतूल साहू समाज के राष्ट्रीय गौरव दिवस में आने के लिए दिया आमंत्रण कार्ड

15 November 2022 Rathod Teli Sahu Samaj 118 views

     अखिल भारतीय साहू वैश्य महासभा जिला बैतूल के तत्वावधान में साहू समाज का राष्ट्रीय गौरव दिवस समारोह, साहू समाज जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह एवं सामाजिक गतिविधियों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को राष्ट्रीय समाज का गौरव सम्मान प्रदान किया जाएगा। अखिल भारतीय साहू वैश्य महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रहलाद साहू के मार्गदर्शन में जिले के सामाजिक बंधुओं को राष्ट्रीय आयोजन में न्योता देने के लिए प्रभात पट्टन में सामाजिक बंधुओं के घर घर जाकर आमंत्रण कार्ड दिए गए। अखिल भारतीय साहू वैश्य महासभा के राष्ट्रीय मंत्री गोपाल साहू ने बताया कि समाज के इस समारोह में भारत के प्रधानमंत्री के अनुज एवं ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रहलाद मोदी मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत करेंगे। इस अवसर पर गुलशन बंजारे, गणेश कोल्हे ने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में 25 दिसंबर को बैतूल पहुंचने का आग्रह किया है।

Invitation card given to attend Rashtriya Gaurav Divas of Betul Sahu Samaj

Rashtriya Gaurav Divas of Betul Sahu Samaj

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Amravati Teli Samaj Gunvant Vidyarthi Satkar