वधू - वर फॉर्म

सोनू साहू जाड़ला राठौर सोशल ग्रुप के अध्यक्ष व ओम तेली महामंत्री बने

15 November 2022 Teli samaj 137 views

     कोटा 15 नवम्बर। राठौर सोशल ग्रुप कोटा के नई कार्यकारणी के अध्यक्ष व महामंत्री पद के लिए रंगबाड़ी बालाजी मंदिर परिसर में बैठक आयोजित की जिसमे कोर कमेटी व सोसायटी के सभी सदस्यों ने सर्वसहमती से निर्विरोध सोनू साहू जाड़ला को अध्यक्ष व ओम तेली को महामंत्री नियुक्त किया, समाज के सभी लोगों व सदस्यों ने अध्यक्ष व महामंत्री का अभिनंदन व स्वागत किया । इस दौरान अध्यक्ष सोनू साहू जाड़ला ने सभी लोगों का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया और कहा कि अब समाज का तेजी से विकास होगा समाज को विकास के पथ पर आगे बढ़ाएंगे, समाज में नई नई योजनाएं शुरू की जाएगी तथा जल्द ही कार्यकारणी विस्तार कर समाज को नई दिशा देंगे साथ ही राठौर सोशल ग्रुप पूर्व में जो कार्य कर रहे है उन्हें फिर से गति देंगे। बैठक में रमेश राठौर मुकेश राठौर सुरेश राठौर रायपुरा ओम प्रकाश साहू महावीर साहू लक्ष्मण राठौर दिनेश राचौर पूर्व अध्यक्ष सुरेश राठौर मयंक राठौर चेतन साहू चन्द्रशेखर साहूबालकिशन राठौरसक्षम साहरविन्द्र राठौर मोडिया प्रभारी पियूष राठौर व सोसायटी के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

 

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Umarga Teli Samaj Organization protest against Dhule atyachar