वधू - वर फॉर्म

अखिल भारतीय साहू वैश्य महासभा बैतूल जिला उपाध्यक्ष आशीष साहू एवं आनंद उदयपुरे तथा शिवम लहरपुरे ब्लॉक अध्यक्ष बने

19 November 2022 Teli samaj 159 views

    बैतूल । अखिल भारतीय साहू वैश्य महासभा जिला इकाई बैतूल द्वारा साहू समाज का राष्ट्रीय गौरव दिवस समारोह समारोह एवं साहू समाज जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह के साथ राष्ट्रीय स्तर पर साहू समाज का 14 वां युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन बैतूल में किया जा रहा है । राष्ट्रीय आयोजन के आयोजन की सफलता के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश साहू ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रहलाद साहू एवं राष्ट्रीय प्रचार मंत्री महेश नायक की अनुशंसा एवं कार्यकारी जिलाध्यक्ष विशाल पिपरोले की सहमति से समाज सेवी आशीष नंदकिशोर साहू मोरखा को जिला उपाध्यक्ष एवं आठनेर के आनंद उदयपुरे को जिला उपाध्यक्ष के अलावा आठनेर नगर के शिवम लहरपुरे को आठनेर ब्लॉक अखिल भारतीय साहू वैश्य महासभा का ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया है । इनके मनोनयन पर समाज के लोगों ने बधाई दी है ।

Akhil Bhartiya Sahu Vaishya Mahasabha Betul Jila upadhyaksh Ashish Sahu & Anand Udaipur tatha Shivam laharpur block Adhyaksh

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

भक्त शिरोमणि माँ कर्माबाई का जीवन परिचय | Biography of Maa Karma Bai | Maa Karma Devi Story