Bride / Groom Form

विनर ऑफ मिस डीसी इंडिया आएंगी साहू समाज बैतूल के राष्ट्रीय गौरव दिवस समारोह में

19 November 2022 Rajasthan Teli Sahu Samaj 109 views

साहू समाज के 'राष्ट्रीय गौरव दिवस' 25 दिसंबर को कार्यक्रम में करेंगी शिरकत

    अखिल भारतीय साहू वैश्य महासभा एवं युवा साहू समाज सेवा संगठन जिला बैतूल के तत्वावधान में साहू समाज के राष्ट्रीय गौरव दिवस समारोह का आयोजन बैतूल में 25 दिसंबर दिन रविवार को आयोजित किया जा रहा है । अखिल भारतीय साहू वैश्य महासभा के प्रहलाद साहू ने बताया कि साहू समाज के इस राष्ट्रीय गौरव दिवस समारोह में विनर ऑफ मिस डीसी इंडिया पायल साहू विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगी ।

Winner of Miss DC India will come in Rashtriya Gaurav Divas samaroh of Sahu Samaj Betul     विदित हो कि पायल साहू मिस ग्लैमरस 2019, मिस ऑलराउंडर 2019, एवं मॉडल ऑफ द ईयर ऑफ एक्ट्रेस मुग्धा गोडसे अवार्ड से भी सम्मानित की जा चुकी है। राष्ट्रीय समारोह के प्रमुख गोपाल साहू ने बताया कि युवा साहू समाज सेवा संगठन के प्रयासों से यह साहू समाज का 14 वा राष्ट्रीय युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन बैतूल में किया जा रहा है ।

    साहू समाज के इस राष्ट्रीय समारोह में साहू समाज के जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह के साथ समाज की पत्रिका कन्यादान का विमोचन भी किया जाएगा। साहू समाज का
गौरव दिवस समारोह में ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रहलाद मोदी के अलावा अखिल भारतीय साहू वैश्य महासभा दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश साहू भी उपस्थित रहेंगे । पूर्व मिस इंडिया डीसी पायल साहू वर्ष 2003 से 2022 तक युवा साहू समाज सेवा संगठन के सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगो का सम्मान करने विशेष रुप से पधार रही है । युवा साहू समाज सेवा संगठन जिला बैतूल के अजय जीतपुरे, विजय साहू, गौरव लहरपुरे, गुलशन बंजारे ने समाज के लोगों से इस अवसर पर उपस्थित रहने का आग्रह किया है ।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Delhi Sahu Rathore samaj yuvak yuvati parichay sammelan & pratibha samman samaroh