वधु - वर फॉर्म

संगीता साहू अखिल भारतीय साहू वैश्य महासभा जिला बैतूल कार्यकारी जिलाध्यक्ष मनोनीत की गई

19 November 2022 Teli samaj 72 views

    बैतूल । अखिल भारतीय साहू वैश्य महासभा दिल्ली की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर नलिनी साव मुंबई ने महासभा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रेखा साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती पदमा साहू, प्रदेश मंत्री श्रीमती भागवंती साहू की अनुशंसा पर एवं जिला अध्यक्ष श्रीमती पुष्पलता प्रह्लाद साहू की सहमति से मुलताई नगर की वरिष्ठ समाजसेवी महिला संगीता अनिल साहू को अखिल भारतीय साहू वैश्य महासभा जिला बैतूल का कार्यकारी जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है । विदित हो कि 25 दिसंबर को साहू समाज का राष्ट्रीय गौरव दिवस समारोह का आयोजन बैतूल में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार करने के लिए संगठन के पदाधिकारियों का मनोनयन किया जा रहा है। मुलताई नगर निवासी संगीता अनिल साहू को कार्यकारी जिलाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर ममता गोपाल साहू बैतूल, अर्चना साहू घोड़ाडोंगरी, रागिनी साहू झल्लार, सुनीता आजाद आठनेर, भानुमति साहू आमला सहित समाज के लोगों ने बधाई दी है ।

Sangeeta Sahu was nominated Executive District President of Akhil Bhartiya Sahu Vaishya Mahasabha Jila Betul

शेयर करा:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Teli Ekta Rally MahaSammelan