वधु - वर फॉर्म

रमेशचंद जादम को साहू समाज ब्यावर द्वारा "साहू समाज रत्न" से  किया गया शुशोभित

24 November 2022 Teli samaj 61 views

6 अप्रैल 2023 (हनुमान जन्मोत्सव) के दिन होगा साहू समाज ब्यावर का 8वा सामूहिक विवाह सम्मेलन।

      दिनांक 18 नवंबर 2022 शुक्रवार को श्री साहू समाज समिति ब्यावर के तत्वावधान में दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन रखा गया। जिसमें सभी समाजबंधुओ ने अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर होने वाले स्नेह मिलन समारोह को सफल बनाया । इसी बीच श्री तेलियान साहू समाज वैवाहिक समिति ब्यावर के अध्यक्ष श्रीमान रमेशचंद जादम को उनके द्वारा अब तक साहू समाज ब्यावर में सात (7) सफल वैवाहिक सम्मेलन करवाने पर श्री साहू समाज समिति अध्यक्ष बाबूलाल अजमेरा व समस्त कार्यकारिणी (साहू वाटिका) द्वारा साहू समाज रत्न से शुशोभित किया गया। तत्पश्चात इस बैठक में श्री तेलियान साहू समाज वैवाहिक समिति अध्यक्ष रमेशचंद जादम ने 6 अप्रैल 2023 (हनुमान जन्मोत्सव) के दिन साहू  समाज ब्यावर के आठवें वैवाहिक सम्मलेन कराने की घोषणा की। इस अवसर पर सभा में साहू समाज के वरिष्ठजन समाजसेवी रघुनाथ पंचोली (पटेल सा), जगदीश गुलानिया (दादा), पूसाराम अजमेरा, नैनूराम रेगा,गोविंद मंगरोला,श्री तेली जाति सभा अध्यक्ष भंवरलाल जादम (फालका वाले), पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मदेव भागड, श्री तेली पंच मारवाड़ा अध्यक्ष माणक चंद जी जादम, सुगनचंद गुलाणिया व श्री तेली साहू समाज ब्यावर (साहू वाटिका)अध्यक्ष बाबूलाल अजमेरा, महामंत्री पिंटू साहू, कोषाध्यक्ष प्रकाश मंगरोला, उपाध्यक्ष पप्पू अजमेरा, कैलाश चंद शिशोदिया,मिट्ठूलाल शिशोदिया, कैलाशचंद आसरवा, पृथ्वीराज बंदीवाल,मंत्री रामदेव जी गुलानिया (बाबा), रामचंद्र महावर,महेश इंदौरा,पप्पू मेहरानिया,तिलोक आसरवा,निलेश आसरवा, कमल आसरवा,कैलाश मेहरानिया,प्रकाश मेहरानिया, पन्नालाल गुलानिया,नौरत शिशोदिया,पुखराज गुलानिया (LIC),पुखराज जादम,राजेन्द्र (राजू) जादम,रामा जादम,जयनारायण जादम,रमेश शिशोदिया, रामस्वरूप आसरवा,कैलाश झालीवाल व नवयुवक मंडल अध्यक्ष शिवजी गुलानिया,पूर्व अध्यक्ष पप्पू धावा,साहू सेना अध्यक्ष ललित आसरवा,मुकेश मेहरानिया,महावीर गुलानिया,कन्हैया जादम,लेखराज साहू,विजय नारायण साहू,पवन शिशोदिया सहित समाज के अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

शेयर करा:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Shri sant Santaji Jagnade Maharaj Jayanti Deori, Gondia