Bride / Groom Form

मां कर्मा सामाजिक जन जागृति रथ यात्रा का उमरिया जिले से पुनः शुभारंभ

25 November 2022 Teli Samaj Maharashtra 95 views

मां कर्मा देवी साहू सामाज जन जागृति रथ यात्रा, राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के प्रदेश अध्यक्ष रवि करण साहू के नेतृत्व मे पूरे प्रदेश मे निकल रही है यात्रा, उमरिया जिले से हुआ यात्रा के द्वितीय चरण का शुभारंभ

Maa Karma Samajik Jan Jagruti Rath Yatra restarted from Umaria district     राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री रवि करण साहू जी के तत्वाधान में मध्यप्रदेश के उमरिया जिले से मां कर्मा सामाजिक जनजागृति रथ यात्रा के द्वितीय चरण का शुभारंभ बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया, मां कर्मा रथ यात्रा को भव्य रूप देते हुए, नगर में बाइक रैली के साथ मां कर्मा रथ की शोभायात्रा उमरिया जिले के विंध्या कॉलोनी पिनौरा के गांवों में मां कर्मा की शोभा यात्रा निकाली गई, जगह जगह पूजन एवं आरती की गई, झींगाताल गांव में शोभा यात्रा मां कर्मा की आरती पूजन एवं प्रदेश से आए हुए सभी अतिथियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि जो त्रिस्तरीय नगरीय पंचायत चुनाव जीत कर आए हैं, सभी पदाधिकारियों सहित वरिष्ठ समाजसेवीयों का स्वागत सम्मान किया गया, एवं भोजन प्रसादी वितरण का भव्य आयोजन, श्री मैक्स साहू के द्वारा किया गया.

Maa Karma Samajik Jan Jagruti Rath Yatra restarted     मां कर्मा सामाजिक जनजागृति रथ यात्रा का मुख्य उद्देश्य तेली जाती के प्रत्येक क्षेत्र में हमारे मौलिक अधिकारों के किए जा रहे हनन, प्रदेश मे हो रही समाज की उपेक्षा एवं समाज के सामाजिक एवं राजनीतिक मूल्य की स्थापना की पूर्ति के परिपालन में 19 मार्च 2023 जंबूरी मैदान भोपाल में शक्ति परीक्षण हेतु अधिक से अधिक संख्या में भोपाल पहुंचने की अपील की जा रही है, इस भव्य आयोजन को सफल बनाने हेतु सभी सामाजिक बंधुओं का सहयोग एवं उपस्थिति के साथ मां कर्मा सामाजिक जनजागृति रथ यात्रा के प्रदेश प्रभारी एवं मुख्य कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री गुलाब सिंह गोल्हानी, वरिष्ठ समाज सेवी प्रदेश उपाध्यक्ष जेपी साहू इंदौर, शहडोल जिला अध्यक्ष बाल्मिक साहू, उमरिया जिला अध्यक्ष चंद्रबली साहू, डिंडोरी जिला अध्यक्ष दुर्गेश साहू, जिला अध्यक्ष मंडला शारदा साहू, मुकेश साहू प्रदेश अपर महामंत्री, संतोष राज साहू प्रदेश प्रचार सचिव, रवि साहू प्रदेश मीडिया प्रभारी जितेंद्र साहू जिला भोपाल नगर अध्यक्ष, विमल साहू जिला भोपाल संभागीय अध्यक्ष, संतोष साहू जिला कार्यकारी अध्यक्ष आई टी प्रकोष्ठ, बद्री साहू, नारायण साहू, सहित सैकड़ों लोगों की गरिमामय उपस्थिति प्रदान की गई। मैक्स साहू के द्वारा की गई सफल कार्यक्रम की सराहना की गई। उन्होंने आए हुए प्रदेश के सभी सदस्यों एवम पदाधिकारियों का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम को संपन्न किया।

Maa Karma Samajik Jan Jagruti Rath Yatra

Maa Karma Samajik Jan Jagruti

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Teli Samaj Oil Making