वधू - वर फॉर्म

तेली समाज का प्रदेश स्तरीय सामूहिक विवाह का सम्मेलन होगा 9 मार्च को

25 November 2022 Teli samaj 129 views

    अजमेर। श्री तेलिक वैश्य समाज सभा का प्रदेश स्तरीय विवाह सम्मेलन 9 मार्च को होगा। विवाह सम्मेलन समिति के संयोजक कैलाश झालीवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री तैलिक वैश्य समाज सभा की बैठक में निर्णय लिया गया । सम्मेलन अजमेर में ही वैशाली नगर स्थित बाबा रामदेव मंदिर के परिसर में आयोजित होगा। समाज का यह नववां विवाह सम्मेलन होगा। पिछले सम्मेलन को देखते हुए इस बार भी 50 के करीब जोड़े विवाह सूत्र में बंधने जाने की उम्मीद है। समाज के लोगों ने सम्मेलन की सफलता के लिए अजमेर शहर के अलावा ब्यावर, किशनगढ़, केकड़ी, पिसागन, विजयनगर समेत अन्य गांवों कसबों का दौरा करना शुरू कर दिया है। जयपुर जोधपुर उदयपुर बीकानेर समेत अन्य संभागों के लिए अलग-अलग मुखियाओं को दायित्व सौंपा जा रहा है। श्री तेलिक वैश्य समाज सभा के अध्यक्ष बाबूलाल साहू बातरा की अध्यक्षता मे इस आश्य का निर्णय गंज स्थित संतोषी माता मंदिर मे हुई बैठक में लिया गया है। उन्होंने बताया कि विवाह जोड़ों को समाज की ओर से गृहस्थी की वस्तु का आवश्यक सामान व राजस्थान सरकार द्वारा प्राप्त सहायता राशि भी दिलाई जायेगी। उन्होंने बताया कि का पंजीयन का कार्य शुरु कर दिया गया है। बैठक में कैलाश झालीवाल, अध्यक्ष बाबूलाल साहू बातरा, सचिव गोपाल आसरवा, देवेंद्र आसरवा, रामसिंह आसरवा, किशन झालीवाल, घनश्याम पंचोली, किशन पंचोली, दिनेश आसरवा, कालूलाल हांडा, सीताराम पिंडियार, गुलाब धावा, मोहन लाल पंचोली, सूरज बातरा, बजरंग पंचोली, मुकेश पंचोली, गौरीशंकर रेगा आदि कई समाज बंधु मौजूद थे।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

संत संताजी जगनाडे महाराज संक्षिप्त परिचय | Sant Santaji Jagnade Maharaj Jivanpat