Bride / Groom Form

न्याय नहीं मिलने पर तेली महासंगठन देगा धरना

25 November 2022 Sahu Teli Samaj 92 views

    कुडू प्रखंड के लक्ष्मी नगर में 23 नवम्बर को राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू के नेतृत्त्व में प्रतिनिधिमंडल ने मृतक विकास साहू के परिवार से मुलाकात की। महासंगठन ने पारिवार को खाद्य सामग्री सहित कुछ आर्थिक सहयोग प्रदान किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यदि मृतक परिवार को न्याय नहीं मिला तो 30 नवंबर को समक्ष धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

Teli Mahasanghatana will protest for not getting justice     मौके पर कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुंज बिहारी साहू और हजारी प्रसाद मोदी, रांची ग्रामीण के जिला कार्यकारी अध्यक्ष अजीत साहू, राजेश साहू और लोहरदगा के युवा जिलाध्यक्ष आदित्य साहू प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे। मृतक विकास साहू की मां, बहन, भाई, चाचा-चाची समेत ग्रामीण वासियों ने प्रतिनिधिमंडल के समक्ष उक्त हत्याकांड को लेकर दुख और रोष प्रकट किया।

 

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Sahu Samaj hareli utsav in Telibandha Talab