वधू - वर फॉर्म

रांची रिम्स में इलाजरत प्रतिमा देवी व राजेश साहू से मिले राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के कार्यकारी अध्यक्ष

27 November 2022 Sahu Teli Samaj 109 views

     रांची : कुडू प्रखंड के लक्ष्मी नगर में पिछले दिनों किसी अज्ञात अपराधी के द्वारा 30 वर्षीय विकास साहू को गोली मारकर निर्मम हत्या कर दिया गया एवं उनकी पत्नी प्रतिमा देवी, चाचा राजेश साहू को भी गोली एवं चाकू मारकर बुरी तरह घायल कर दिया गया था । वर्तमान में पिड़ितो को रांची के रिम्स में जिंदगी और मौत से दोनों जूझ रहे हैं। हत्यारा अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर है । राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हरिनाथ साहू के नेतृत्व में मंगलवार को एक प्रतिनिधिमंडल रिम्स प्रबंधक से फोन पर बात कर उनके बेहतर देख-रेख के साथ इलाज के विषय पर बात किया । और पिड़ितो से मिले । रिम्स में जाकर प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के महानगर अध्यक्ष पंकज कश्यप, महानगर प्रभारी हजारी प्रसाद मोदी, रांची ग्रामीण के प्रभारी कुंज बिहारी लाल, कांके के जिला परिषद सदस्य किरण देवी, होचर के उप मुखिया जितेंद्र साहू, रांची जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर धनेश्वर साहू, मंत्री कपिल साहू, गुड्डू जी एवं यशवंत कुमार शामिल हुए ।

Executive President of Rashtriya Teli Sahu MahaSangathan met Pratima Devi and Rajesh Sahu who are being treated in Ranchi Rims

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Madhya Pradesh tailik Sahu Mahasabha mahila sammelan