साहू समाज का राष्ट्रीय गौरव दिवस समारोह बना कौतूहल का विषय, समारोह की राष्ट्रीय स्तर पर चल रही तैयारी
साहू समाज का राष्ट्रीय गौरव दिवस 25 को, आयोजन की तैयारियां पूरी देश के कोने-कोने से 5000 लोग आएंगे
बैतूल । अखिल भारतीय साहू वैश्य महासभा एवं युवा साहू समाज सेवा संगठन जिला बैतूल के तत्वावधान में साहू समाज का राष्ट्रीय गौरव दिवस समारोह का आयोजन 25 दिसंबर दिन रविवार को बैतूल में आयोजित किया जाएगा। अखिल भारतीय साहू वैश्य महासभा जिला इकाई बैतूल द्वारा जिले के गांव गांव में जाकर आमंत्रण कार्ड देने का काम किया जा रहा है। अखिल भारतीय साहू वैश्य महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रहलाद साहू ने बताया कि साहू समाज के राष्ट्रीय गौरव दिवस के अवसर पर 25 दिसंबर को साहू समाज के इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के अनुज प्रहलाद मोदी मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत करेंगे। इस राष्ट्रीय समारोह में मिस इंडिया डीसी पायल साहू विशेष अतिथि के रूप में और अखिल भारतीय साहू वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में आएंगे। राष्ट्रीय प्रचार मंत्री महेश नायक ने बताया कि बैतूल जिले के 70 वर्षों के इतिहास में साहू समाज का यह पहला अवसर है जब राष्ट्रीय स्तर पर साहू समाज की अनेकानेक शख्सियतें मंच पर विराजित होगी । अखिल भारतीय साहू वैश्य महासभा के राष्ट्रीय मंत्री गोपाल सर ने बताया कि इस समारोह में साहू समाज के नवनिवाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। जिसके लिए वरिष्ठ समाजसेवी युवा सतीश साहू को जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह का जिला संयोजक एवं पवन साहू को जिला स्तरीय जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह आयोजन समिति का सह संयोजक बनाया गया है । राष्ट्रीय पदाधिकारी सतीश साहू ने बताया कि साहू समाज का राष्ट्रीय गौरव दिवस समारोह बैतूल जिले के लिए एतिहासिक होगा। जिसमें साहू समाज के विवाह योग योग योग योग की पत्रिका समाज की ताकत का विमोचन भी किया जाएगा ।
