Bride / Groom Form

आपकी प्रतिभा एवं प्रतिष्ठा से जलने के कारण ही कुछ लोग बुराई करते हैं: किशोरी साहू

04 December 2022 Sahu Teli Samaj 105 views

     बैतूल । अखिल भारतीय साहू समाज सेवा एवं युवा साहू समाज सेवा संगठन जिला बैतूल के तत्वावधान में साहू समाज का राष्ट्रीय गौरव दिवस समारोह एवं युवक युवती परिचय सम्मेलन एवं समाज के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह का आयोजन बेतूल में 25 दिसंबर दिन रविवार को आयोजित किया जाएगा।

Some people do evil because of jealousy of your talent and reputation Kishori Sahu      साहू समाज के इस राष्ट्रीय गौरव दिवस के आयोजन के लिए साहू समाज की एक बैठक का आयोजन घोड़ाडोंगरी में महासभा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राधेश्याम साहू के निवास पर आयोजित की गई। साहू समाज की इस विशेष बैठक में अखिल भारतीय साहू वैश्य महासभा के राष्ट्रीय मंत्री गोपाल साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राधेश्याम साहू, वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ के किशोरीलाल साहू, वरिष्ठ शिक्षक हेमंत साहू, संतोष साहू सहित समाज के पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए साहू समाज वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ के किशोरी लाल साहू ने कहा कि साहू समाज में सामाजिक एकता का होना बहुत ही जरूरी है ।

Some people do evil because of jealousy of Sahu Samaj talent and reputation Kishori Sahu      कई बार देखने में आया है कि कुछ लोग समाज के किसी व्यक्ति विशेष की प्रतिभा एवं प्रतिष्ठा से जलने के कारण बुराई कर सामाजिक गतिविधियों को रोकने का काम कर रहे हैं । इस प्रकार के कृत्य समाज को पीछे धकेलने का काम करते हैं। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राधेश्याम साहू ने बैठक में कहा कि साहू समाज के राष्ट्रीय गौरव दिवस का आयोजन जिले के इतिहास में एक नई मिसाल कायम करेगा। बैतूल जिले का युवा साहू समाज एकमात्र ऐसा संगठन है जो लगातार 19 वर्षों से सामाजिक गतिविधियों का आयोजन बैतूल जिले में कर रहा है ।

     युवा साहू समाज सेवा संगठन बैतूल के द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की गूंज बैतूल ही नहीं बल्कि पूरे देश में सुनाई देती है। साहू समाज के मोहनलाल साहू ने जिले वासियों से राष्ट्रीय गौरव दिवस में पहुंचने का आग्रह किया। साहू समाज डॉक्टर श्री राम साहू ने बताया कि साहू समाज के राष्ट्रीय गौरव दिवस समारोह में भारत के प्रधानमंत्री के अनु प्रहलाद मोदी के अलावा मिस इंडिया डीसी पायल साहू के कार्यक्रम में अतिथि के रुप में शिरकत करेगी । साहू समाज की बैठक के बाद घोड़ाडोंगरी में साहू समाज के घरों में जाकर आमंत्रण कार्ड का वितरण किया गया ।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

tilvan teli samaj pune vadhu var melava