Bride / Groom Form

संगम लाल गुप्ता जी को आगामी वर्ष में होने वाली साहू समाज मां कर्मा जनजागृति रथयात्रा के लिए विशेष आमंत्रण दिया

04 December 2022 Sahu Teli Samaj 132 views

    भोपाल झीलों के शहर भोपाल मध्यप्रदेश की नगरी में, आदरणीय श्री संगम लाल गुप्ता जी (उत्तरप्रदेश के भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव) का आगमन आज झीलों के शहर भोपाल में हुआ, आज इनका भव्य स्वागत साहू समाज के सामाजिक बंधुओ एवं मध्यप्रेदश के वरिष्ठ पदाधिकारियो के द्वारा माल्यार्पण और पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया, राष्ट्रीय महासचिव जी ने एवं उनकी टीम ने भोपाल की कई इकाइयों में जाकर भ्रमण कर समाज के उत्थान और राजनैतिक विषयो पे भी चर्चा की एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री वी.डी. शर्मा से मुलाकात कर सामाजिक राजनीतिक चर्चा की एवं पदाधिकारियों से मुलाकात करके उनको अपना मार्गदर्शन दिया, राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन मध्य प्रदेश के पूर्व युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री बाबूलाल साहू जी एवं महा संगठन के पदाधिकारीगण ने उनसे मिलकर आने वाले 19 मार्च 2023 को साहू समाज मां कर्मा जन जागृति रथ यात्रा के बारे में उनसे चर्चा कर विस्तृत जानकारी दी, और इस कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए उन्होंने उन्हें विशेष आमंत्रण भी दिया, श्री संगम लाल गुप्ता जी ने आश्वासन दिया कि हर संभव वह इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे, उनके सम्मान में साहू समाज के पदाधिकारीगण श्री कैलाश साहू, श्री कन्नू प्रसाद साहू, श्री गोविंद साहू, श्री जितेंद्र साहू, श्री संजय साहू, श्री राजेश साहूशिक्षक के अलावा अधिक संख्या में समाजिक बंधु साथीगण उपस्थित थे एवं सभी सामाजिक बन्धुगण ने उनका आभार भी व्यक्त किया।

Gave special invitation to Sangam Lal Gupta ji for Sahu Samaj Maa Karma Janajagruti Rath Yatra to be held in the coming year

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Teli Aali Bhakta Shrestha Shri Sant Santaji maharaj jagnade Marg Naamkaran