वधू - वर फॉर्म

साहू समाज संगठन शाहपुर के अध्यक्ष बने प्रदीप साहू

04 December 2022 Sahu Teli Samaj 175 views

   साहू समाज संगठन शाहपुर की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर साहू समाज की एक बैठक का आयोजन किया गया । समाज की इस बैठक में सर्वसम्मति से साहू समाज के युवा समाजसेवी प्रदीप साहू को साहू समाज संगठन शाहपुर का अध्यक्ष चुना गया ।

Pradeep Sahu became the president of Sahu Samaj Sangathan Shahpur     साहू समाज की इस विशेष बैठक में बबलू साहू उपाध्यक्ष, कार्तिक साहू सचिव रोहित साहू सह सचिव, संजय साहू कोषाध्यक्ष, को संगठन मंत्री नियुक्त नरेंद्र साहू किया गया। साहू समाज संगठन शाहपुर के अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद अध्यक्ष प्रदीप साहू ने समाज के लोगों द्वारा दी गई जवाबदारी के लिए आभार प्रकट किया। श्री साहू ने कहा कि आप सभी के सहयोग से साहू समाज संगठन शाहपुर को बुलंदियों पर पहुंचाया जाएगा । हम एक ऐसे समाज का निर्माण करेंगे जिसमें समाज के लोगों की हर तरह से मदद की जा सके।

   साहू समाज संगठन शाहपुर के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर युवा साहू समाज सेवा संगठन बैतूल के प्रहलाद साहू, गोपाल साहू, देवेंद्र चौरे, लोकेश साहू, श्रीमती पदमा साहू, अजय जीतपुरे, गुलशन बंजारे, विजय साहू, विष्णु साहू, टेकचंद साहू, राकेश साहू, राजेंद्र साहू, संतोष नायक, निलेश नायक, रमेश आजाद, संजय साहू, महेश साहू, रोहित साहू, शेषराव साहू, राजेश साहू संतोष साहू , राजकुमार साहू, रितेश साहू, शशिकांत साहू सहित समाज के लोगों ने श्री प्रदीप साहू एवं इनकी नई गठित कार्यकारिणी को बधाई दी है ।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

भक्त शिरोमणि माँ कर्माबाई का जीवन परिचय | Biography of Maa Karma Bai | Maa Karma Devi Story